Hyundai ने VENUE N Line एसयूवी लॉन्च की, देखें लुक और फीचर की डिटेल

Hyundai ने VENUE N Line एसयूवी लॉन्च की, देखें लुक और फीचर की डिटेल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कार बनाने वाली दुनिया की जानी मानी कंपनी हुंडई (Hyundai) ने आज भारत में अपनी बहु प्रतीक्षित एसयूवी हुंडई वेन्यू एन लाइन (Hyundai VENUE N Line) लॉन्च कर दी।  हुंडई की एन लाइन सीरीज (N Line Series) की ये दूसरी कार है।

हुंडई ने अपनी नई वेन्यू एन लाइन को स्पोर्टी लुक देने के लिए इसके लुक और इंटीरियर में बहुत बदलाव किये हैं।  कंपनी ने दावा किया है कि इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर कॉस्मैटिक्स में 30 से भी ज्यादा बदलाव किये गए हैं।  आपको बता दें कि हुंडई ने पिछले साल सितम्बर N Line Series की पहली कार आई 20 एन लाइन पेश की थी।

ये मिलेंगे फीचर्स

हुंडई की इस नई एसयूवी में एन लाइन ब्रांडिंग साथ डार्क क्रोम ग्रिल, R16 डायमंड कट एलॉय व्हील्स, रूफ स्पॉयलर, स्पोर्टी बंपर और ट्विन टिप एग्जॉस्ट के साथ स्किड प्लेट मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें – राज्य सरकार ने इस IAS अधिकारी को सौंपे दो अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

ड्राइव करने के लिए तीन मोड

हुंडई की इस नई एसयूवी को नॉर्मल, ईको और स्पोर्ट मोड में ड्राइव कर सकेंगे। एसयूवी में 30 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स और 20 से ज्यादा स्टैंडर्ड फीचर्स हैं।

ये भी पढ़ें – भारत में लॉन्च हुई नई इलेक्ट्रिक बाइक, सिंगल चार्ज में 150 किलोमीटर तक चलेगी, 1.5 लाख से भी कम है कीमत

इतनी है कीमत

हुंडई ने वेन्यू एन लाइन (Hyundai VENUE N Line) एसयूवी को N6 और N8 वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसमें N6 की कीमत 12,16,000/- रुपये है और N8 वेरिएंट की कीमत 13,15,000/- रुपये है। Hyundai भारत में अगले तीन-चार साल में और भी एन लाइन सीरीज की कारें लॉन्च करेगी।

साइज में ऐसी है एसयूवी

2022 Hyundai VENUE N Line एसयूवी की साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 3,995mm, चौड़ाई 1,770mm और ऊंचाई 1,617mm है।  एसयूवी का व्हीलबेस 2,500mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 195mm है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews