अगर आप चीनी स्मार्टफोन यूज करते है तो हो जाएं सावधान, बड़ी तैयारी में सरकार

स्मार्टफोन मोबाईल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत देश (India) के फोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। अगर आप ओपो, वीवो और जिओमी जैसे चाइनीज फोन इस्तेमाल करते है तो सावधान हो जाईए।चीनी एप्स पर बैन लगाने के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार चीनी कंपनियों (Chinese companies) के मोबाईल फोन्स पर कार्रवाई करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार ने चीनी स्मार्टफोन के कल-पुर्जों, डेटा और उसमें मौजूद ऐप्स (pre installed) को लेकर जानकारी मांगी है।

यह भी पढ़े.. खुशखबरी: इस योजना से मिलेगी 36000 रुपये सालाना पेंशन, जानें कैसे करें अप्लाई

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें भारत सरकार की ओर से चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को उनके फोन में इस्तेमाल कंपोनेन्ट्स और डाटा को लेकर जानकारी मांगी है और इसके लिए चीनी स्मार्टफोन कंपनियों वीवो, ओप्पो, शियोमी और वनप्लस को नोटिस दिया गया है।हैरानी की बात तो ये है कि आज के समय में भारतीय मोबाइल बाजार में इन कंपनियों की 50 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी है।हर दूसरे व्यक्ति के पास चाइनीज कंपनी के मोबाईल आसानी से मिल जाएंगे।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र के मौसम में परिवर्तन, बारिश का दौर थमा, ठंड की जल्द होगी दस्तक

एक रिपोर्ट के अनुसार, चीनी स्मार्टफोन ब्रांड VIVO, ओप्पो, शाओमी व वनप्लस को नोटिस भेजा है। नोटिस के बाद इन कंपनियों में हड़कंप मच गया है। दूसरी ओर सरकार राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन व अन्य सरकारी निकायों के साथ मिलकर नया नियम लाने की तैयारी में है। इसके तहत कोई चीनी मोबाइल बिना जांच सर्टिफिकेट के नहीं बेचा जा सकेगा।सरकार ने यह कदम यूजर्स की सुरक्षा को देखते हुए उठाया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews