Income Tax डिपार्टमेंट लॉन्च करेगा नया ई-पोर्टल, कर दाताओं को होगी सुविधा, जानें डिटेल्स

income tax

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Income Tax डिपार्टमेंट आज अपना नया ई-फाइलिंग पोर्टल (new e-filing portal), www.incometax.gov.in लॉन्च करेगा। इस नए पोर्टल को लॉन्च करने का उद्देश्य है कर दाताओं (tax payers) को नए और आसान तरीकों से अवगत करवाना। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सस (cental board of direct taxes) ने शनिवार को एक बयान में कहा,” इस नए ई-फाइलिंग पोर्टल से कर-दाताओं को काफी सुविधा होगी।” इसी सिलसिले में income tax डिपार्टमेंट ने सुबह ट्वीट (tweet) कर बताया कि ई-पोर्टल सम्बन्धी सभी जरूरी प्रक्रिया कर ली गयी है। ये कर दाताओं के लिए जल्द ही उपलब्ध होगा।

— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) June 7, 2021

यह भी पढ़ें… अब शिवराज को लेकर कैलाश विजयवर्गीय का यह बड़ा बयान आया सामने

इस पोर्टल पर income tax रिटर्न की भी सुविधा होगी जिससे कर दाताओं को जल्द से जल्द रिफंड दिया जा सके। इसके साथ ही पोर्टल के माध्यम से कर दाता income tax फॉर्म्स भर पाएंगे, टैक्स प्रॉफेशनल को ऐड कर पाएंगे साथ ही ‘फेसलेस अपील’ पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे पाएंगे। करदाता आसानी से अपनी तनख्वाह, घर-जायदाद, व्यापार/ प्रॉफेशन आदि को अपडेट कर पाएंगे जो उन्हें ITR दायर करने में मदद करेगी।

यह भी पढ़ें… पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे देश को संबोधित, कर सकते हैं अहम घोषणा

इतना ही नहीं income tax डिपार्टमेंट ने पोर्टल को लॉन्च करने के बाद कर दाताओं की सुविधा के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च करने का भी ऐलान किया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews