भारतीय डाक के नाम पर हो रहा फ्रॉड, आमजन रहें सतर्क, ऐसे मैसेज को करें इग्नोर, PIB ने जारी किया अलर्ट

मोबाइल यूजर्स को इंडिया पोस्ट के नाम पर फर्जी एसएमएस भेजा जाता है। इसमें एक लिंक भी मौजूद होती है। इसपर क्लिक करते ही आप स्कैम का शिकार बन सकते हैं। पीआईबी ऐसे मैसेज को लेकर चेतावनी दी है।
india post scam alert

साइबर अपराधी अलग-अलग तरीके से ठगी को अंजाम देते हैं। दिन-प्रति-दिन फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सरकार भी ऐसे मामलों पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है। लेकिन साइबर अपराध से बचने के लिए आम आदमी का सतर्क रहना जरूरी है। इन दिनों भारतीय डाक के नाम पर फ्रॉड (India Post Scam Alert) का मामला सामने आया है। जिसे लेकर PIB ने जारी जारी किया है।

लोगों को भारतीय डाक के नाम पर एक फर्जी एसएमएस भेजा जाता है। जिसमें एड्रेस अपडेट करने की बात कही जाती है। एक लिंक भी शामिल होता है, जिसपर क्लिक करते ही आप धोखाधड़ी का शिकार बन सकते हैं।

कैसे होता है फ्रॉड?

इंडिया पोस्ट के नाम एक एसएमएस भेजा जाता है। जिसमें कहा जाता है कि, “आपका पैकेज वेयरहाउस में पहुंच चुका है। हमने दो बार डिलीवरी की कोशिश की लेकिन अधूरे ऐड्रेस जानकारी के कारण इसे पहुंचाने में विफल रहे। कृपया 48 घंटे के अंदर एक लिंक पर जाकर अपना एड्रेस अपडेट करें। नहीं तो आपका पैकेज रिटर्न हो जाएगा। एड्रैस अपडेट पूरा होने के बाद 24 घंटे के अंदर री-डिलीवरी की जाएगी।” पीआईबी से ऐसे एसएमएस को फर्जी बताया है। ये फ्रॉड का एक तरीका हो सकता है। भारतीय कभी भी एड्रेस अपडेट करने के लिए कोई मैसेज नहीं भेजता।

कैसे करें बचाव?

  • इन दिनों प्रोडक्ट डिलीवरी के नाम पर फ्रॉड के मामले बढ़ रहे हैं। किसी भी अंजान सोर्स/पार्सल रिसीव न करें।
  • ऑनलाइन ओटीपी, बैक डिटेल्स और कोई भी पर्सनल जानकारी साझा न करें। स्कैमर्स इसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • किसी भी संदिग्ध या फर्जी लिंक पर क्लिक न करें।
  • संदिग्ध एसएमएस या कॉल को नजरअंदाज करें। इसे सत्यापित जरूर करें।
  • फर्जी कॉल या एसएमएस की शिकायत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर कर सकते हैं।
  • स्कैम का शिकार होने पर फौरन नजदीकी साइबर क्राइम ब्रांच को संपर्क करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews