लॉन्च हुआ Infinix का शानदार फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन, यहां जानिए इसकी कीमत

Infinix Mobiles ने एक शानदार और जबरदस्त फीचर्स वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस खबर में हम आपको इसके फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।
लॉन्च हुआ Infinix का शानदार फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन, यहां जानिए इसकी कीमत

स्मार्टफोन बाजार में एक शानदार फीचर्स वाले फोन की एंट्री हो गई है। दरअसल अब इनफिनिक्स (Infinix Mobiles) ने अपने नए 5G स्मार्टफोन को पेश कर दिया है। जानकारी के अनुसार इस नए फोन का नाम Infinix Zero 40 5G है, जिसे फिलहाल मलेशिया में ही लॉन्च किया गया है। लेकिन इसे जल्द ही भारतीय बाजार में भी उतारा जा सकता है।

बता दें कि इस फोन में कंपनी ने हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स और आकर्षक डिज़ाइन को शामिल किया गया है, जो इसे एक बेहतरीन स्मार्टफोन विकल्प बनाता है। इस खबर में हम आपको इस फोन के फीचर्स, कीमत के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा फोन

दरअसल Infinix Zero 40 5G में 6.78 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मौजूद है, जो 144Hz के हाई रिफ्रेश रेट के साथ आता है। बता दें कि यह डिस्प्ले न केवल तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देता है, बल्कि इसके कर्व्ड डिजाइन की वजह से देखने में भी बेहद आकर्षक लगता है। जानकारी के मुताबिक इस फोन के डिजाइन को और भी प्रीमियम बनाने के लिए कंपनी ने इसमें स्लिम बेजल्स और बेहतरीन फिनिश का इस्तेमाल किया गया है।

12GB की रैम और 256GB का इंटरनल स्टोरेज

बता दें कि इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट का उपयोग किया जा रहा है, यानि यह इसे तेज और प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए सक्षम बनाता है। इसके साथ ही, इसमें 12GB की रैम और 256GB का इंटरनल स्टोरेज भी उपलब्ध कराया जा रहा है। दरअसल इस संयोजन के कारण यह फोन मल्टीटास्किंग और हेवी गेमिंग के दौरान भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकता है।

जानकारी के अनुसार Infinix Zero 40 5G के कैमरा सेटअप में 108 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा शामिल है, जो हाई क्वालिटी की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है। वहीं इसके अलावा, इस फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का एक अतिरिक्त सेंसर भी है, जो विभिन्न फोटोग्राफी शैलियों का अनुभव करने की अनुमति देता है।

यहां जानिए कितनी है इसकी कीमत

दरअसल Infinix Zero 40 5G को फिलहाल मलेशिया में लॉन्च किया गया है, जहां इसकी कीमत RM 1699 (मलेशियाई रिंग्गिट) रखी गई है, जो भारतीय रुपये में लगभग 32,794 रुपये के बराबर है। यह स्मार्टफोन तीन आकर्षक रंगों—वायलेट गार्डन, मूविंग टाइटेनियम, और रॉक ब्लैक में उपलब्ध होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews