Instagram Feature: इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए गुड न्यूज, जल्द मिलेगा AI चैटबॉक्स, 30 व्यक्तित्व होंगे उपलब्ध

Instagram Feature: इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए गुड न्यूज, जल्द मिलेगा AI चैटबॉक्स, 30 व्यक्तित्व होंगे उपलब्ध

Instagram Feature: इन दिनों आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस काफी सुखियों में है। गूगल, ओपन एआई के अलावा स्नैपचैट ने भी अपना AI चैटबॉक्स लॉन्च कर दिया है। इस लिस्ट में अब इंस्टाग्राम भी शामिल होने जा रहा है। इंस्टाग्राम के लाखों यूजर्स हैं। मेटा के स्वामित्व वाला यह शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफ़ॉर्म कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के लिए महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म बन चुका है। जल्द ही इंस्टाग्राम पर नया AI चैटबॉक्स मिल सकता है, जो यूजर्स के चैटिंग अनुभव को और भी मजेदार बनाएगा। यह फीचर उन लोगों के लिए काम का साबित होगा, जिन्हें टायपिंग करने में परेशानी होती है।

रिवर्स इंजीनियर Alessandro Plauzi के मुताबिक इंस्टाग्राम नया एआई चैटबॉक्स रोल आउट करने वाले है। उन्होनें अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर इस बात कि जानकारी दी है और कहा, “इंस्टाग्राम चैट्स में फन और आकर्षक अनुभव के लिए AI एजेंट (Bots) लाने की तैयारी कर रहा है। AI Agents सवाल-जवाब करने और सलाह देने में सक्षम होगा। यूजर्स 30 अलग-अलग व्यक्तित्व (personalities) का चयन करने में सक्षम होंगे।”

बता दें कि मेटा के इस बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की है। न ही इसके रोल आउट की तारीख को लेकर कोई घोषणा हुई है। हालांकि फरवरी में मेटा के सीईओ Mark Zuckerberg ने कंपनी के पास मैसेंजर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ए लिए AI Personas की टीम होने की बात कही थी। संभावनाएं है कि जल्द ही कंपनी इस संबंध में कोई जानकारी साझा करेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews