खुशखबरी: Instagram जल्द लेकर आने वाला है एक और नया फीचर, ऐसे करेगा काम

Instagram

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।दुनिया भर में सबसे पॉपुलर फोटो (Photo) और वीडियो (Video) बेस्ड सोशल मीडिया (Social Media) साइट Instagram यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। Instagram अपने यूजर्स के लिए एक और नया फीचर लेकर आ रहा है।इसके तहत यूजर्स लैपटॉप और डेस्कटॉप से भी पोस्ट कर सकेंगे।इसकी जानकारी टिपस्टर एलेसेंड्रो पलुजी (Tipster Alessandro Paluzzi) ने ट्वीट कर दी।

यह भी पढ़े… WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी लागू, ना मानने पर बंद हो जाएंगे ये फीचर

डेवलपर और टिपस्टर एलेसेंड्रो पलुज़ी (@alex193a) ने बताया है कि Instagram जल्द ही यूजर्स को वेबपेज से सीधे अपने फ़ीड पर नई फोटो-वीडियो पोस्ट करने की अनुमति देगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस फीचर का इंटरनल रूप से टेस्टिंग किया जा रहा है।उन्होंने नए फीचर के स्क्रीनशॉट को भी शेयर किया है।

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए डेस्कटॉप वेबसाइट से एक पोस्ट बनाने के लिए Instagram यूजर को सिस्टम के व्यू के टॉप पर स्थित बटन पर क्लिक करना होगा। इस नए फीचर में फोटो-वीडियो को ड्रैग और ड्रॉप के साथ यूजर्स को फोटोज को क्रॉप और फिल्टर करने का भी ऑप्शन मिलेगा। डेस्कटॉप में फोटो में कैप्शन और लोकेशन जोड़ सकेंगे। साथ ही दोस्तों को टैग भी कर सकते हैं। वहीं एडवांस सेटिंग्स में कमेंट को हाइड करने की सुविधा भी होगी।

यह भी पढ़े… Whatsapp की तरह Instagram भी यूजर्स के लिए लाया मजेदार नया फीचर

बता दे कि हाल ही में Instagram अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आया है, जिसमें आप बिना दूसरों के जाने भी उनका मैसेज पढ़ सकते हैं, क्योंकि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप पर रीड रिसिप्ट (Read Receipt) फीचर होता है, जिसे बंद करने पर अगर आपको कोई मैसेज (Message) करेगा तो आप उस मैसेज को देख भी लेंगे और उसे पता भी नहीं चलेगा।

इस सुविधा का इस्तेमाल सिर्फ ऐसे लोगों के मैसेज के लिए किया जा सकता है, जो आपकी फ्रेंड लिस्ट में नहीं है। यानी इंस्टाग्राम पर आप अनजान लोगों का मैसेज देख लेंगे, लेकिन भेजने वाले को इसकी खबर नहीं लगेगी। यह बिलकुल वैसा ही है, जैसा WhatsApp चैट में होता है। WhatsApp पर Read Receipts फीचर को बंद कर देने से मैसेज देखने के बाद भी सामने वाले को इसका पता नहीं लगता, उसी तरह की सुविधा अब Instagram पर भी आ चुकी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews