Hindi News

इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए शानदार खबर! अब मिला एक और जादुई फीचर, करेगा यह काम

Written by:Ronak Namdev
Published:
इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए शानदार खबर है। दरअसल, अब इंस्टाग्राम का एक और जादुई फीचर सामने आया है। दरअसल, यह फीचर उन लोगों के लिए है जो ज्यादा रील्स देखना पसंद करते हैं और रील्स बनाना भी पसंद करते हैं। जानिए आखिर ऐसा क्या अपडेट इंस्टाग्राम की ओर से दिया गया है।
इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए शानदार खबर! अब मिला एक और जादुई फीचर, करेगा यह काम

अगर आप भी इंस्टाग्राम यूजर हैं, तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। कई लोग इस समय इंस्टाग्राम पर जमकर रील्स देखते हैं, उन्हें रील्स देखना बेहद पसंद आता है, जबकि कई लोग रील्स बनाते भी हैं और उनकी रील्स को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। कंपनी अपने इस ऐप को लगातार अपडेट करती रहती है और नए-नए फीचर्स जोड़ती रहती है। हाल ही में कंपनी द्वारा एक नया फीचर जोड़ा गया है, जिसके चलते अब यूजर्स को एक और शानदार अनुभव मिलने वाला है। दरअसल, अब यूजर्स रील्स को फास्ट फॉरवर्ड भी करके देख सकते हैं।

कंपनी की ओर से अब यह फीचर लॉन्च कर दिया गया है, अब यूजर्स रील्स को 2x स्पीड पर देख सकते हैं। आप भी अब ज्यादा से ज्यादा रील्स देख सकते हैं और रील्स की स्पीड को बढ़ा सकते हैं, जिससे बिना मतलब के लिए को जल्द ही देखा जा सकता है।

कैसे होगा इस्तेमाल?

हालांकि इससे पहले यह फीचर कंपनी की ओर से नहीं जोड़ा गया था। कंपनी ने सिर्फ बैकवर्ड और फॉरवर्ड का फीचर ही जोड़ा था। यह फीचर अब बेहद आसान हो गया है। इसके लिए बस यूजर्स को स्क्रीन में जाएं और इसे बाएं हिस्से में लॉन्ग प्रेस करके रखना होगा और रील की स्पीड के साथ आगे या पीछे किया जा सकेगा। इससे पहले इंस्टाग्राम में एक और शानदार फीचर जोड़ा गया था, जिसमें रील को 3 मिनट के लिए भी पोस्ट किया जा सकता था। हालांकि उससे पहले, यूजर्स सिर्फ 15 सेकंड के वीडियो तक ही शेयर कर सकते थे, लेकिन अब 3 मिनट के वीडियो भी पोस्ट किए जा सकते हैं।

क्यों लाया गया यह फीचर्स?

इंस्टाग्राम की कोशिश है कि वह यूजर्स को अपना कंटेंट इंजॉय करने दे। इसके अलावा, जो यूजर्स इसे पसंद नहीं कर रहे हैं, उनके लिए फास्ट फॉरवर्ड का फीचर जोड़ा गया है। देखना होगा कि यूजर्स को अब इंस्टाग्राम के इस फीचर कितना पसंद आता है। हालांकि, इंस्टाग्राम की कोशिश है कि बड़े वीडियो को फास्ट फॉरवर्ड के इस फीचर के साथ छोटा और दिलचस्प बना दिया जाए। लोग स्पीड में रील्स को देख सकते हैं। हाल ही में मेटा की ओर से व्हाट्सएप पर भी नया फीचर जोड़ा गया था, जिसमें व्हाट्सएप पर म्यूजिक क्लिप जोड़ने का ऑप्शन भी यूजर्स को दिया गया था। यह यूजर्स द्वारा जमकर पसंद किया गया है। यूजर्स अपने स्टेटस पर 60 सेकंड तक के वीडियो शेयर कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ronak Namdev
लेखक के बारे में
मैं रौनक नामदेव, एक लेखक जो अपनी कलम से विचारों को साकार करता है। मुझे लगता है कि शब्दों में वो जादू है जो समाज को बदल सकता है, और यही मेरा मकसद है - सही बात को सही ढंग से लोगों तक पहुँचाना। मैंने अपनी शिक्षा DCA, BCA और MCA मे पुर्ण की है, तो तकनीक मेरा आधार है और लेखन मेरा जुनून हैं । मेरे लिए हर कहानी, हर विचार एक मौका है दुनिया को कुछ नया देने का । View all posts by Ronak Namdev
Follow Us :GoogleNews