Internet Speed Tips: फोन में स्लो चल रहा है इंटरनेट तो करें ये 5 काम, डबल हो जाएगी स्पीड, पढ़ें पूरी खबर

internet speed tips

Internet Speed Tips: स्मार्टफोन को मल्टी टास्किंग बनाने में इंटरनेट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। फोन में इंटरनेट स्लो चलने पर कई जरूरी कामों में रुकावट पैदा होती है। वीडियो डाउनलोड करने में भी ज्यादा समय लगता है। इंटरनेट की अच्छी स्पीड Buffering, खराब क्वालिटी के वीडियो कॉल और अन्य कई समस्याओं को खत्म कर देती है। कुछ आसान सेटिंग्स को करके आप स्मार्टफोन में इंटरनेट की स्पीड को बूस्ट कर सकते हैं।

सॉफ्टवेयर को अप-टू डेट रखना जरूरी

इंटरनेट की स्पीड फोन के ऐप्स और सॉफ्टवेयर से जुड़ी होती है। इसलिए अपने फोन के सिस्टम को अप -टू-डेट रखें। ऐसा करने से इंटनेट की स्पीड में भी सुधार होता है।

कैश फाइल्स को क्लीन करना बहुत जरूरी

कैश फाइल क्लीन न करने पर आपका फोन स्लो चलने लगता है। इसलिए सेटिंग में जाकर अलग-अलग ऐप्स से जुड़े कैश फाइल्स को नियमित तौर पर साफ करते रहें। ऐसा करने से इंटरनेट स्पीड भी तेज होती है।

डिसेबल कर दें ऐप्स बैकग्राउन्ड Activity

लगातार डेटा का इस्तेमाल करने से इंटरनेट स्पीड भी प्रभावित होती है। इसलिए समय-समय पर ऐप्स बैकग्राउन्ड एक्टिविटी को डिसेबल करते हैं। इससे न सिर्फ इंटरनेट स्पीड तेज होगी, बल्कि आपका फोन भी स्मूद चलेगा।

ऑटो अपडेट ऐप सेटिंग को करें बंद

लगातार ऐप्स के अपडेट होते रहने से भी इंटरनेट की स्पीड स्लो हो जाती है। यदि आपने Auto Update App Setting को एक्टिव कर रखा है तो इसे डिसेबल कर दें।

कमजोर सिग्नल वाले एरिया में न करें फोन यूज

यदि आपके कमरे या घर में ऐसी जगह है जहां हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्ट नहीं होता तो ऐसे जगह पर इंटरनेट से कनेक्ट होना सही नहीं। ऐसा करने पर आपका फोन सिग्नल को डिटेक्ट नहीं कर पाता।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews