Hindi News

आईफोन पर YouTube बार-बार हो रहा क्रैश? गूगल ने यूजर्स को क्या दी सलाह? जानें पूरी जानकारी

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आईफोन यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल अगर आपके फोन में YouTube बार-बार बंद हो रहा है या खुलते ही फ्रीज हो जाता है, तो Google ने खुद आपको एक जरूरी सलाह दी है। कंपनी ने पुराने यूट्यूब ऐप को डिलीट करके दोबारा इंस्टॉल करने की बात कही है, ताकि क्रैश की समस्या से बचा जा सके।
आईफोन पर YouTube बार-बार हो रहा क्रैश? गूगल ने यूजर्स को क्या दी सलाह? जानें पूरी जानकारी

आईफोन यूजर्स इन दिनों एक आम परेशानी का सामना कर रहे हैं। दरअसल YouTube ऐप बार-बार क्रैश हो रहा है या इस्तेमाल के दौरान फ्रीज हो जा रहा है। ये दिक्कत सिर्फ एक या दो यूजर्स को नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में लोगों को देखने को मिली है। Google ने खुद इस बात की पुष्टि की है और यूजर्स को सलाह दी है कि वे यूट्यूब ऐप को अपने iPhone से अनइंस्टॉल करें और फिर से ऐप स्टोर से नया वर्जन इंस्टॉल करें। इससे ऐप से जुड़ी तकनीकी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी।

दरअसल Google की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह समस्या यूट्यूब ऐप के पुराने वर्जन में मौजूद एक बग के कारण हो रही थी। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया कि यह दिक्कत केवल iPhone तक सीमित नहीं थी, बल्कि Android यूजर्स को भी कभी-कभार इसी तरह के ऐप फ्रीज या क्रैश की दिक्कतें झेलनी पड़ीं। कई Reddit यूजर्स का यह भी दावा है कि एड ब्लॉकर (Ad Blocker) जैसे थर्ड पार्टी टूल्स के चलते भी ऐप में गड़बड़ी हो रही थी।

यूजर्स को दी यह सलाह

फिलहाल Google ने यूट्यूब ऐप के लिए नया अपडेट यानी वर्जन 20.20.4 रोलआउट कर दिया है, जिसमें यह समस्या फिक्स कर दी गई है। ऐसे में यूजर्स को सलाह दी गई है कि अगर आप अब भी पुराने वर्जन पर हैं तो तुरंत ऐप को डिलीट करें और ऐप स्टोर से इसे फिर से इंस्टॉल करें। इससे न सिर्फ क्रैश की दिक्कत खत्म होगी बल्कि नया वर्जन ज्यादा स्मूद और सुरक्षित एक्सपीरियंस देगा।

YouTube को ऐसे करें री-इंस्टॉल

दरअसल Google की सलाह पर अमल करना बेहद आसान है। सबसे पहले, अपने iPhone में YouTube ऐप को प्रेस करके होल्ड करें, फिर ‘Delete App’ पर टैप करें। ऐप हटने के बाद, ऐप स्टोर खोलें और सर्च बार में “YouTube” टाइप करें। अब नया वर्जन डाउनलोड करें जो कि 20.20.4 है। इंस्टॉल के बाद लॉगिन करें और ऐप को पहले की तरह इस्तेमाल करें।

वहीं इस पूरी प्रक्रिया में महज 2 से 3 मिनट का समय लगेगा, लेकिन इसके बाद आप YouTube को बिना किसी परेशानी के यूज कर पाएंगे। Google की माने तो जिन यूजर्स ने यह तरीका अपनाया है, उन्हें दोबारा कोई दिक्कत नहीं हो रही है।