यहां जानिए Airtel, Jio और Vi में से कौनसी कंपनी देती है सबसे सस्ता एनुअल प्लान, कितनी मिलती है सुविधा?

कौन सी टेलीकॉम कंपनी सबसे सस्ता एनुअल प्लान उपलब्ध कराती है? अगर आप भी इस प्लान की खोज कर रहे हैं, तो हम आपको इस खबर में एयरटेल, आइडिया और जिओ के सबसे सस्ते प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं।
यहां जानिए Airtel, Jio और Vi में से कौनसी कंपनी देती है सबसे सस्ता एनुअल प्लान, कितनी मिलती है सुविधा?

यूजर्स के लिए ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियां एनुअल प्लान जारी करती हैं, जिससे उन्हें बार-बार रिचार्ज करने की समस्या से छुटकारा मिल सके। हालांकि, ये एनुअल प्लान कई शानदार सुविधाओं के साथ आते हैं, लेकिन अक्सर महंगे होते हैं। ऐसे में यूजर्स यह जानना चाहते हैं कि कौन सी कंपनी सबसे सस्ता एनुअल प्लान देती है। आज हम आपको एयरटेल, आइडिया और जिओ के एनुअल प्लान के बारे में जानकारी देंगे और बताएंगे कि कौन सी कंपनी के प्लान में क्या सुविधाएं हैं और ये प्लान कितने महंगे होते हैं।

दरअसल, टेलीकॉम कंपनियों के एनुअल प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ एसएमएस, वैलिडिटी और डाटा की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, कुछ प्लान्स में ओटीटी जैसे प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की सुविधा भी उपलब्ध होती है।

Airtel का एनुअल प्लान:

Airtel का एनुअल प्लान 1999 रुपये का है। इस प्लान में एयरटेल द्वारा 24 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है, जो 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। साथ ही, यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री एसएमएस करने की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा, कंपनी एयरटेल एक्सट्रीम ऐप के जरिए फ्री टीवी शो और मूवीज की स्ट्रीमिंग का भी विकल्प देती है।

वोडाफोन आइडिया (Vi) का एनुअल प्लान:

वोडाफोन आइडिया का एनुअल रिचार्ज प्लान भी 1999 रुपये का है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 एसएमएस की सुविधा मिलती है। वीआई इस प्लान में 24 जीबी डाटा उपलब्ध कराती है। अगर यूजर्स इस डाटा के बाद अधिक डाटा इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें 50 पैसे प्रति एमबी के हिसाब से चार्ज देना होता है।

Jio का एनुअल प्लान:

Jio का एनुअल प्लान 1899 रुपये में उपलब्ध है। हालांकि, इसमें कंपनी 336 दिनों की वैलिडिटी देती है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही, सालभर में 3600 एसएमएस की सुविधा भी दी जाती है। इसके अलावा, कंपनी 24 जीबी डाटा ऑफर करती है। साथ ही, यूजर्स को जिओ टीवी, जिओ क्लाउड और जिओ सिनेमा का एक्सेस भी मिलता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews