जानें कब से शुरु होगा PUBG New State का प्री-रजिस्ट्रेशन, iOS यूजर्स भी खेल सकेंगे गेम

PUBG New State

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पब्जी (PUBG) यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है। पब्जी मोबाइल (PUBG Mobile) के भारतीय संस्करण बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) के बाद नए अपडेट के साथ सितंबर में पब्जी न्यू स्टेट (PUBG New State) जारी होने वाला है। इसका प्री-रजिस्ट्रेशन अगस्त में शुरू होगा और इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए सामने आई है ।PUBG New State में इस बार में बेहद ही शानदार फीचर्स मिलेंगे जो कि गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएंगे।

यह भी पढ़े.. Electricity Bill: MP के 29 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को लाभ, 1रु. यूनिट की दर से बिजली

दरअसल, Krafton का PUBG New State पबजी मोबाइल का ही एडवांस वर्जन है।इसका टीचर बीते दिनों ही जारी किया जा चुका है।  इस गेम को KRAFTON डेवलपर कंपनी द्वारा बनाया गया है। इसमें कई हथियारों के साथ 100 खिलाड़ी फाइट करेंगे और प्लेयर्स अपनी गन को कस्टमाइज भी कर सकते हैं।. इस गेम में प्लेयर्स को बिल्कुल PUBG जैसा ही अहसास होगा। खास बात ये है कि भारत में Battlegrounds Mobile India को अभी तक iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं करवाया गया है, लेकिन PUBG New State आईओएस यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगा।

PUBG New State लॉन्च करने के अलावा, KRAFTON ने दुनिया भर में 5 स्टूडियों और 17 ब्रांच बनाने की योजना बनाई हैं।  क्राफ्टन के CEO किम चांग-हान (Kim Chang-Han) के अनुसार कंपनी की योजना उत्तरी अमेरिका, भारत, दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य और दक्षिण अमेरिया जैसे क्षेत्रों में अपने विस्तार करने की है।  इससे पहले क्राफ्टन ने 25 फरवरी 2021 को एंड्रॉइड डिवाइस पर टाइटल के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन ओपन किया था। भारत, चीन और वियतनाम को छोड़कर, जहां अभी तक प्री- रजिस्ट्रेशन नहीं खोला गया है। इस गेम को दुनिया भर से 20 मिलियन प्री-रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: अगले 24 घंटे में इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने के भी आसार

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews