
Automobile News: वाहननिर्माता कंपनी महिंद्रा ने अपनी नई एसयूवी से पर्दा हटा दिया है। जिसका नाम Mahindra XUV400 है। यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है। कार का इंतजार लंबे समय से हो रहा है। अब तक कई बार इससे जुड़ी जानकारी भी लीक हो चुकी है। कंपनी ने ग्राहकों का इंतजार खत्म करते हुए अपनी इस शानदार एसयूवी को 16 जनवरी 2023 को पेश कर दिया है। इसके दो अलग-अलग मॉडल उपलब्ध होंगे, जिसमें एक्सयूवी400 EC और एक्सयूवी400 EL शामिल हैं।

इन रंगों में होगी उपलब्ध
एक्सयूवी400 के दो ड्राइविंग मोड मिलंगे, जिसमें फास्ट, फन और फियरलेस शामिल है। इस नई कार को सेगमेंट की सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी बताया जा रहा है। जो 150 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड सकती है। साथ ही यह मात्र 8.3 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगी। तीन कलर वेरिएन्ट में एसयूवी की बिक्री बाजारों में होगी, गैलक्सी ग्रे, नेपाली ब्लैक, एवरेस्ट व्हाइट, सैटिन कॉपर ड्यूल टोन कलर और इन्फिनिटी ब्लू के ऑप्शन दिए जाएंगे। कार की बुकिंग 26 जनवरी से शुरू हो रही है। वहीं मार्च 2023 से डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। बैटरी पर 8 साल की वारंटी और एसयूवी पर 3 साल की गारंटी मिल रही है। देश के 34 शहरों में यह उपलब्ध होगा। मात्र 5000 रुपये में इसकी बुकिंग हो सकती है।

खास हैं एसयूवी के फीचर्स
बात इसके फीचर्स की करें तो एक्सयूवी400 EC में 34.5kWh लिथियम बैटरी को जोड़ा गया है, जो 150पीएस पावर और 310 एनएम टॉर्क जेनरेट करेगी। साथ ही सिंगल चार्ज में 375 मकिलोमीटर का सफर तय करेगी। वहीं एक्सयूवी400 EL में 39.4kWh की बैटरी मिलती है। जो सिंगल चार्ज में 456 किलोमीटर तक दौड़ सकती है। कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 15.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। टॉप प्राइस 18.99 लाख रुपये है। महिंद्रा की यह नई एसयूवी टाटा नेक्सॉन को कड़ी टक्कर देगी।

नजर आई नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक
एक तरफ जहां कंपनी अपने शानदार वाहनों की पेशकश कर रही है। वहीं भारतीय सेना के स्पेशल महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को यार्ड में स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट के मताबिक इंडियन आर्मी में बहुत जल्द नए स्कॉर्पियो को शामिल किया जा सकता है। स्कॉर्पियो का कलर आलिव ग्रीन है। पिछले मॉडल्स के मुकाबले इसमें कई नए बदलाव नजर आएंगे।

