Twitter पर जल्द मिलेंगे कई नए फीचर्स, Elon Musk ने किया ऐलान, Whatsapp को लेकर कही ये बात, जानें यहाँ

Twitter पर जल्द मिलेंगे कई नए फीचर्स, Elon Musk ने किया ऐलान, Whatsapp को लेकर कही ये बात, जानें यहाँ

Twitter New Features: पिछले कुछ महीनों माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म ट्विटर पर कई बदलाव देखने को मिले हैं। लेकिन अब सीईओ Elon Musk ट्विटर पर नए-नए फीचर्स जोड़ने का दावा कर रहे हैं। उन्होनें ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर जल्द ही वीडियो-ऑडियो कॉलिंग, एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग और अन्य फीचर्स मिलने वाले हैं।

मस्क ने बताया कि यूजर्स ऐप के लेटेस्ट वर्ज़न में किसी भी मैसेज का DM रिप्लाइ कर पाएंगे और इमोजी का इस्तेमाल प्रतिक्रिया देने के लिए कर पाएंगे। उन्होनें वॉयस और वीडियो चैट सुविधा की घोषणा भी कर दो है। इंस्टाग्राम की तरह बिना किसी को अपना नंबर दिए यूजर्स दुनिया में किसी से भी बात कर पाएंगे। एन्क्रिप्टेड DMs V1.0 आज रिलीज होने वाला है। इससे पहले एलॉन मस्क ने ट्विटर पर काफी समय से इनएक्टिव अकाउंटस् को हटाने की बात भी कही थी। यूजर्स का महीने में कम से कम काम एक बार लॉग इन करना अनिवार्य होगा।

वहीं मस्क ने व्हाट्सऐप को लेकर भी बड़ी बात कही है। एक ट्विटर इंजीनियर द्वारा दावा किए जाने के बाद एलॉन मस्क ने ट्वीट किया कि, “व्हाट्सऐप पर भरोसा नहीं किया जा सकता।” दरअसल, Foad Dabiri नामक ट्विटर इंजीनियर का कहना है कि Whatsapp माइक्रोफोन का इस्तेमाल कर रहा है। उसने एंड्रॉयड डैशबोर्ड का स्क्रीनशॉट भी ट्विटर पर साझा किया।

इस मामले में व्हाट्सऐप ने स्पष्ट किया कि और कहा कि, “समस्या एंड्रॉयड में एक बग के कारण उत्पन्न हो रही है, जो उनके गोपनीय डैशबोर्ड में गलत जानकारी देता है।” व्हाट्सऐप के कथानुसार यूजर्स के पास गूगल पिक्सल फोन था। इस मामले में गूगल से जांच के लिए भी कहा गया है। यूजर्स के पास उनके माइक्रोफोन का सेटिंग का पूरा कंट्रोल है और इसका एसक्सेस तभी किया जा सकता है, जब कोई यूजर कॉल कर रहा हो या वॉयस नोट/वीडियो रिकॉर्ड कर रहा हो।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews