Maruti Suzuki Alto K10 भारत में हुई लॉन्च, दमदार लुक और आकर्षक फीचर्स, यहाँ जानें चौंकाने वाली कीमत

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। लंबे इंतजार के बाद भारत में नई Maruti Suzuki Alto K10 लॉन्च हो चुकी है। इसकी चर्चा बहुत समय से हो रही है। लॉन्च से पहले इसकी डिजाइन भी लीक हो चुकी है। मारुति सुजुकी की Alto भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। Maruti Suzuki Alto K10 की शुरुआती कीमत 3.99 लाख रुपये है। ग्राहक कार की बुकिंग सिर्फ 11, 000 रुपये में कर सकते हैं। इस नई Alto का लुक काफी आकर्षक है, हालांकि पिछले मॉडल से मिलता-जुलता है। लेकिन यह कार अपडेट्स के साथ आई है। कार के एस्टीरियर और इंटीरियर दोनों को बदला गया है। साथ ही इस नई alto k10 में नया इंजन भी जोड़ा गया है।

यह भी पढ़े… जन्माष्टमी पर MP के इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें ईंधन के रेट

नई Alto K10 कंपनी के Heartect प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस प्लेटफॉर्म वैगन आर और आर्टिगा जैसी कारों को भी बनाया गया है। वहीं कार की डिजाइन की बात करें तो पिछले मॉडल की मुकाबले कार के लंबाई और ऊंचाई को बढ़ाया गया है। इसकी चौड़ाई अब 1,490 mm और लंबाई 3,530 mm हो चुकी है। कार में एक फ्रंट ग्रिल जोड़ा गया है। इसके हेडलैम्पस भी बड़े और रैप राउन्ड शेप में है। कार में टर्न इन्डिकेटर भी दिया गया है।

वहीं नई Alto K10 में नेक्स्ट जनरेशन के-सीरीज 1.0 लीटर डुअल जेट पेट्रोल इंजन जोड़ा गया है। इंजन 5,500 आरपीएम 66 bhp पॉवर और 3500 आरपीएम पर 89 Nm टॉर्क उत्पन्न करता है। इंजन में 5-स्पीड मैनुअल और AGS भी दिया गया है। इसके 6 कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे। कंपनी ने कार के इंटीरियर को ऑल ब्लैक लुक दिया है। सेंटर में फ़्लोन्टिंग टचस्क्रीन और डैशबोर्ड में लेयर्ड डिजाइन दी गई है। कार में स्टियरिंग व्हील्स भी जोड़े गए हैं, जो एक नया फीचर है। सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेफ़्टी के लिए ड्यूल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ABS समेत अन्य कई सुविधाएं भी दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews