तहलका मचाने आ रहा है Maruti Suzuki Jimny 5-Door, मॉडल लॉन्च के लिए तैयार, डेब्यू से पहले आया नजर

तहलका मचाने आ रहा है Maruti Suzuki Jimny 5-Door, मॉडल लॉन्च के लिए तैयार, डेब्यू से पहले आया नजर

Maruti Suzuki Jimny: मारुति सुजुकी जिम्नी का इंतज़ार काफी लंबे समय से है। एक बार फिर इस 5-डोर कार को स्पॉट किया गया है। मॉडल अगले साल तक लॉन्च हो सकता है। कंपनी जनवरी में आयोजित होने वाले दिल्ली ऑटो एक्सपो में अपने इस नए कार को पेश कर सकता है, इसके फीचर्स का खुलासा लॉन्च से पहले ही हो चुका है। बता दें की दिल्ली ऑटो एक्सपो दो साल में एक बार ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा। इस दौरान नई एसयूवी से कंपनी पर्दा हटा सकती है।


डेब्यू से पहले ही नई Jimny को दिल्ली में स्पॉट किया गया। हालांकि इसे पूरी तरह से कवर किया गया था। बात फीचर्स की करें तो लाइफस्टाइल ऑफ-रोड एसयूवी के तौर पर पेश होने वाली इस कार में AllGrip Pro AWD सिस्टम नजर आ सकता है। इसे ऑफ रोडिंग के लिए 2H और 4H के बीच में ड्राइवर बदल भी सकते हैं। अब तक कार निर्माता कंपनी ने एसयूवी के अधिक फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट की माने तो इसमें कुछ फीचर्स ग्रैन्ड वीटारा और कुछ न्यू ब्रेजा से मिलते-जुलते हो सकते हैं। साथ ही इसमें कई कनेक्टेड कार फीचर्स भी दिख सकते हैं। कार में 7 इंच यूनिट की जगह 9 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेन्मेंट सिस्टम मिल सकता है।

मारुति सुजुकी के नए एसयूवी में व्हील्सबेस को बढ़ाने के लियए पीछे के दरवाजे को एडजस्ट किया जा सकता है। इससे पीछे बैठने वालों ज्यादा स्पेस मिलता है। नई Maruti Suzuki Jimny ऑटोमोबाइल मार्केट में महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा के 5-डोर वर्ज़न को कड़ी टक्कर देगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews