Maruti XL6 भारत में इस दिन होगी लॉन्च, सिर्फ 11,000 रुपए में कर पाएंगे कार की बुकिंग! जाने धांसू फीचर्स

Maruti XL6 भारत में इस दिन होगी लॉन्च, सिर्फ 11,000 रुपए में कर पाएंगे कार की बुकिंग! जाने धांसू फीचर्स

ऑटोमोबाईल, डेस्क रिपोर्ट। Maruti अपनी नई कार Maruti XL6 जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इसके लॉन्च होने की तारीख की घोषणा भी कर दी है। 21 अप्रैल, 2022 को Maruti XL6 फेसलिफ्ट के साथ लॉन्च होने वाली है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव यह की कार में संशोधित इंजन और एक नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जोड़ा गया है। हाल ही में मारुति ने Maruti XL6 का टीज़र जारी किया है जिसमें इसका रुफ और बोर्नेट को देखा जा सकता है। मारुति के वाहनों में हमेशा इंटीरियर में कॉस्मेटिक्स बदलाव होते रहते हैं। कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है कि इस कार में कनेक्टेड फीचर्स ग्राहकों को मिलने वाले हैं, जिससे यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इसमें स्मार्ट प्ले प्रो इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलने की संभावनाएं हैं।

यह भी पढ़े… Audi A8 जल्द होगा भारत में लॉन्च, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान, जाने कीमत

Maruti XL6 में ग्राहक को वेनटीलेटेड  फ्रंट सीट, चार एयरबैग, एक अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग टेक्नोंलॉजी भी मौजूद होगी, जो ग्राहक को कम्फर्ट देगा। नए XL6 में नए 16-इंच के अलॉय और डुअल-टोन रंग उपलब्ध होंगे। भारत में इसकी कीमत 10 लाख रुपए और 12 लाख रुपए के बीच में हो सकती है। लॉन्च होने से पहले ही कार की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है। सिर्फ 11,000 रुपए में इसकी बुकिंग की जा सकती है। मारुति फेसलिफ़्टेड XL6 को दो ट्रिम्स में बिकने वाली है और वो है: Zeta और Alpha। डुअलजेट और माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोंलॉजी  के साथ 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन का न्यू एडिशन उपलब्ध होगा। कार में 6-स्पीड ऑटोमैटिक के पैडल शिफ्टर्स उपलब्ध होगा। कार की बिक्री मारुति सुजुकी नेक्सा के जरिए होगी। 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews