Meta ने शुरू किया Anti-Scam जागरूकता अभियान, व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम स्कैम के लिए टूल्स लॉन्च, ऐसे करें बचाव

मेटा ने स्कैम से यूजर्स को सुरक्षा प्रदान करने के लिए नए टूल्स लॉन्च किए हैं। फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम पर नई सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कंपनी संदिग्ध मैसेज को लेकर अलर्ट करता रहेगा। 
Meta Anti-Scam Campaign

Meta Anti-Scam Campaign: हॉलिडे सीजन को देखते हुए मेटा ने ग्लोबल एंटी स्कैम अवेयरनेस कैंपेन शुरू किया है। जिसके लिए कंपनी ने रिसर्चर और सेफ्टी एक्सपर्ट से हाथ भी मिलाया है। फेसबुक व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के लिए स्कैम से बचाव के लिए एंटी-स्कैम टूल्स लॉन्च किए हैं।

दुनिया भर में त्योहारों का सीजन चल रहा है। हॉलीडे शॉपिंग सीजन में स्कैमर्स अलग-अलग तरीके से धोखाधड़ी का शिकार बनाते हैं। फर्जी मैसेज, ईमेल, वेबसाइट और अन्य तरीकों से फ्रॉड को अंजाम देते हैं। भारत, यूके और यूएस में कई लोगों को हॉलीडे कूपन के नाम पर स्कैम का शिकार बनाया जा रहा है।

 हॉलिडे सीजन में हो रहा स्कैम (Online Scam Alert)

टेलीग्राम, फेसबुक पिनइंटरेस्ट और अन्य कई प्लेटफार्म पर ऐसे नकली कूपंस देखे गए हैं, जो लोगों को उपहार का झांसा देते हैं। दुनिया के कई हिस्सों में हॉलीडे डेकोरेशन डिस्काउंट और क्रिसमस गिफ्ट बॉक्स के नाम पर बेवकूफ बनाया जा रहा है। ऐसे स्कैम से सतर्क रहने की सलाह भी मेटा ने दी है।

फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के लिए नए टूल्स लॉन्च (Anti Scam Tools) 

व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए कई नए एंटी स्कैम टूल्स लॉन्च किए गए हैं, जो यूजर्स को सुरक्षा प्रदान करने में मदद करता है। व्हाट्सएप पर यदि कोई अनजान व्यक्ति आपको मैसेज भेजता है या आपको किसी ग्रुप से जोड़ता है। तो अब आपको एक संदर्भ कार्ड दिखाई देगा, जिसमें आपको यूजर्स या ग्रुप के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी।  इंस्टाग्राम पर यदि कोई अकाउंट इसके बारे में कंपनी को शक है कि वह संभावित रूप से फ्रॉड वाली गतिविधियों से जुड़ा हुआ है और यूजर्स को फॉलो करने का अनुरोध करता है, तो प्लेटफॉर्म यूजर्स को संभावित संदेश इंटरेक्शन के प्रति सचेत रहने के लिए याद दिलाएगा। वहीं फेसबुक मार्केट प्लेस पर यूजर्स को सचेत करने के लिए चेतावनी जारी की जाएगी। यदि कंपनी को ऐसे संदेश मिलते हैं जो अज्ञात घोटाले के पैटर्न का अनुसरण करते हैं, तो इसके बारे में यूजर्स को पहले ही अलर्ट किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews