MG Advanced Gloster भारत में हुई लॉन्च, DOW और RCTA फीचर्स इसे बनाते हैं बेहद खास

MG Advanced Gloster भारत में हुई लॉन्च, DOW और RCTA फीचर्स इसे बनाते हैं बेहद खास

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। विश्व प्रसिद्द कार निर्माता कंपनी एमजी मोटर (MG Motor) ने भारत में आज 31 जुलाई को अपनी फुल साइज SUV का लेटेस्ट मॉडल एमजी एडवांस्ड ग्लोस्टर (MG Advanced Gloster) लॉन्च कर दिया। इस एडवांस SUV का सीधा मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और जीप मेरिडियन से होगा। कंपनी ने इसे 31.99 लाख रुपये एक्सशोरूम प्राइज के साथ लॉन्च किया है।

एमजी मोटर ने अपनी नई एमजी एडवांस्ड ग्लोस्टर (MG Advanced Gloster) में कई नई टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया है, इसलिए इसे भारत की पहली ऑटोनॉमस (लेवल 1) प्रीमियम एसयूवी के तौर पर पेश किया गया है।

नए फीचर्स हैं एमजी एडवांस्ड ग्लोस्टर की विशेषताएं  

एमजी एडवांस्ड ग्लोस्टर (MG Advanced Gloster) में कंपनी ने बहुत से नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। इसमें डोर ओपन वार्निंग (DOW), रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट (RCTA) और लेन चेंज असिस्ट (LCA) के साथ अपडेट किया गया है। एमजी मोटर का कहना है कि लेटेस्ट फीचर एसयूवी को ड्राइविंग के लिए सुरक्षित और आसान बनाते हैं।

चलती फिरती एंटरटेनमेंट प्रोवाइडर है SUV 

एमजी एडवांस्ड ग्लोस्टर (MG Advanced Gloster) में कंपनी ने एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ साथ लॉन्ग ड्राइव के हिसाब से मनोरंजन का भी ध्यान रखा है इसलिए इसे चलती-फिरती एंटरटेनमेंट प्रोवाइडर भी कह सकते हैं। कंपनी ने  अपने इस सेगमेंट में 31.2 सेमी टचस्क्रीन के साथ-साथ 12 स्पीकर्स यूज किये हैं,  इसमें हाई क्वालिटी ऑडियो सिस्टम का अहसास भी होगा। SUV का सिस्टम एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले के साथ-साथ फर्स्ट-इन-सेगमेंट शॉर्टपीडिया न्यूज ऐप और गानों से भी लैस है जिससे आप बोलकर भी अपनी चॉइस के गाने सर्च कर सकते हैं।

दमदार है MG Advanced Gloster का इंजन 

नई एमजी एडवांस्ड ग्लोस्टर में पावरफुल 2.0-लीटर डीजल इंजन (MG Advanced Gloster Engine) लगा है जो दो ऑप्शन में उपलब्ध है।  इसका इंजन अपने सेगमेंट में बेस्ट-इन-सेगमेंट 158.5 kW पावर का जेनरेट करता है,  इसमें फर्स्ट-इन-सेगमेंट ट्विन-टर्बो डीजल इंजन है।

कंपनी दे रही 3+3+3 का स्पेशल वारंटी ऑफर  

एमजी एडवांस्ड ग्लोस्टर खरीदने वाले कस्टमर के लिए कंपनी एक पर्सनल कार ओनरशिप कार्यक्रम माई एमजी शील्ड भी पेश करेगी, इसमें कस्टमर को स्टैंडर्ड 3+3+3 पैकेज की पेशकश की जाएगी, यानी तीन साल की अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी, तीन साल की रोड साइड असिस्टेंस और तीन लेबर फ्री पीरियोडिक सर्विस ऑफर की जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews