Microsoft ने Android यूजर्स को किया सावधान, यह नया वायरस करेगा आपके बैंक अकाउंट पर अटैक, जानें

Microsoft ने Android यूजर्स को किया सावधान, यह नया वायरस करेगा आपके बैंक अकाउंट पर अटैक, जानें

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Microsoft ने एक बार Android यूजर्स को सावधान किया है और यूजर्स के लिए अलर्ट भी जारी किया है। माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक एक नया मैलवेयर एंड्रॉयड यूजर्स को अपना निशाना बना रहा है। यह वायरस बिना किसी जानकारी प्रीमियम सब्स्क्रिप्शन को ऑनलाइन ऐक्टिव कर देता और पैसा आपके अकाउंट से जाता है। माइक्रोसॉफ्ट ने इस मैलवेयर को बिलिंग फ्रॉड की केटेगरी में रखा है, जो वायरलेस एप्लीकेशन प्रोटोकॉल पर संचालित होता है।

यह भी पढ़े… Redmi K सीरीज का नया स्मार्टफोन भारत में जल्द लेगा एंट्री, कंपनी ने कर दिया ऐलान, जाने संभावित फीचर्स

इस प्रकार के मेलवेयर यूजर के फोन बिल परचेज पर बिल करते हैं और यह वाईफाई पर काम ना करके आपके मोबाईल डेटा को ऑन करने का प्रेशर डालते हैं। यह मैलवेयर बिना आपकी इजाजत के मोबाईल नेटवर्क के जरिए आपके मोबाईल ऐप्स के सब्स्क्रिप्शन शुरू कर देता है। हालांकि सब्स्क्रिप्शन के लिए ओटीपी जरूरत पड़ती है लेकिन यह मैलवेयर उसे भी छुपा देता है। इस मैलवेयर से बचने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने यूजर्स को कुछ टिप्स भी बताए हैं। इससे बचने के लिए यूजर्स को कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।

  • कुछ ऐप्स ऐसे होते हैं, जो आपसे परमिशन मांगते, उनसे सतर्क रहना चाहिए।
  • गूगल प्ले से कोई भी App डाउनलोड करते समय रेटिंग का ख्याल जरूर रखें।
  • यदि अपने कोई मैलवेयर वाले ऐप को डाउनलोड किया है तो आपके मोबाईल में कुछ प्रॉब्लम नजर आती है।
  • रैपिड बैटरी ड्रेन, डिवाइस हिटअप, कनेक्टिविटी इशू जैसी समस्याओं को नजरअंदाज ना करें।
  • किसी थर्ड पार्टी ऐप या साइट से ऐप्स डाउनलोड करते वक्त सावधानी बरते।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews