Honor 70 सीरीज जल्द आ रहा है, कंपनी ने किया कन्फर्म, फीचर्स जानकर रह जाएंगे दंग, जाने

Honor 70 सीरीज जल्द आ रहा है, कंपनी ने किया कन्फर्म, फीचर्स जानकर रह जाएंगे दंग, जाने

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Honor अपने नए स्मार्टफोन के सीरीज को जल्द ही ग्लोबल मोबाईल मार्केट में लॉन्च कर सकता है। इस महीने के अंत तक Honor 70 series लॉन्च हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी 30 मई को इस सीरीज को चीन में लॉन्च करेगी, अब तक ग्लोबल मार्केट की तारीख सामने नहीं आई है। क्योंकि अब लॉन्च होने में अधिक समय बाकी नहीं है, इसलिए कंपनी ने स्मार्टफोन के कई फीचर्स से पर्दा हटा दिया है। फीचर्स जानकर रह जाएंगे दंग

इस सीरीज में Honor 70, Honor 70 Pro और Honor 70 Pro+ शामिल हैं। तीनों ही हैन्ड्सेट में अलग-अलग चिपसेट जोड़ा गया है। जहां Honor 70 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 है। वहीं Honor 70 Pro में मीडिया टेक डायमेनसीटी 8000 और Honor 70 Pro+ में डायमेनसीटी 9000 नजर आएगा। बता दें की तीनों ही मॉडल का डिस्प्ले लगभग एक जैसा है, तीनों में ही BOE OLED डिस्प्ले है। Honor 70 Pro और Honor 70 Pro+ सिर्फ LTPO डाइनैमिक रिफ्रेश रेट मिलेगा।

तीनों ही स्मार्टफोन का कैमरा काफी बेहतरीन है, सभी स्मार्टफोन में 54 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है, जो यूजर्स के फोटोग्राफी अनुभव को और भी खूबसूरत बना देगा। तो वहीं इसके बैटरी की बात करें तो 5000 mah या उससे अधिक पॉवरफुल बैटरी नजर आयेगी। जहां Honor 70 में 50W की फास्ट चार्जिंग दी गई है, तो वहीं Honor 70 Pro और Honor 70 Pro+ में 100W की फास्ट चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews