Huawei Mate XS 2 आ रहा है धांसू फीचर्स के साथ, इस दिन होगा लॉन्च, जाने यहाँ

Huawei Mate XS 2 आ रहा है धांसू फीचर्स के साथ, इस दिन होगा लॉन्च, जाने यहाँ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। गैजेट कंपनी Huawei अपने नए स्मार्टफोन Huawei Mate XS 2 को लॉन्च करने की तारीख घोषित कर चुका है। कंपनी द्वारा शेयर किए गए टीजर के मुताबिक 28 अप्रैल को Huawei Mate XS 2 को चीन में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि यह नया स्मार्टफोन का पहला फोल्डेबल स्माटफोन है, जो कंपनी अब लॉन्च करने वाली है। Huawei Mate XS 2 के साथ कंपनी फोल्डेबल स्माटफोन के मार्केट में एंट्री लेने वाली है। इसके डिजाइन और कई फीचर्स भी अब सामने आ चुके हैं। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में कई ऐसे फीचर्स होने की संभावना है, जो इसे अन्य कंपनी के फ़ोल्डेबल फोन से अलग बना सकता है।

यह भी पढ़े… MP में नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने सभी शहरों में कैसा रहा ईंधन का कारोबार

Huawei Mate XS 2 को तीन कलर वर्ज़न में लॉन्च किया जाएगा, वह है ब्लैक, वाइट और पर्पल। शेयर किए गए तस्वीरों से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस स्मार्टफोन में एक पंच होल डिजाइन मल्टीपल बफर लेयर के साथ उपलब्ध होगा जो इसे डैमेज होने से बचाएगा। बात कैमरा की करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा व्हाइट कैमरा और 8 मेगापिक्सल टेलिफोटो कैमरा उपलब्ध होने की संभावनाएं हैं। साथ ही यह स्नैप ड्रैगन 888 पर संचालित किया जाएगा। Huawei Mate XS 2 में यूजर्स को 4500mah की बैटरी 66W रैपिड चार्जिंग सुविधा के साथ उपलब्ध हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews