आ रहा है Motorola Devon 5G, कीमत होगी बेहद कम, फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें यहाँ

आ रहा है Motorola Devon 5G, कीमत होगी बेहद कम, फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें यहाँ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। मोटोरोला इस साल अपने कई स्मार्टफोन्स लॉन्च कर चुका है। कुछ दिनों में Moto E32 की पेशकश होने वाली है। इसी बीच Motorola Devon 5G के फुल स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो चुका है। बहुत जल्द बाजारों में यह स्मार्टफोन नजर आ सकता है। इससे पहले यह खबर सामने आई थी की स्मार्टफोन जून में लॉन्च होगा। साथ ही यह 4जी स्मार्टफोन होगा। लेकिन हाल ही में आई रिपोर्ट की मुताबिक Motorola Devon 5जी नेटवर्क के साथ आने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट से लैस होगा।

यह भी पढ़े…Sarkari Naukari: DRDO में निकली कई पदों पर भर्ती, 14 अक्टूबर से पहले करें आवेदन, जानें आयु-पात्रता

यह भी कहा जा रहा है की Motorola Devon की डिजाइन काफी हद्द तक Moto E32 से मिलती-जुलती होगी। स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हो चुका है। यह कंपनी के मिड-रेंज कीमत वाले स्मार्टफोन्स में से एक होगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा होगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिलेगा। साथ ही फ्रंट के पंच हॉल में एक 16 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा मिल सकता है।

यह भी पढ़े…रीवा में पलटी 40 लोगों से सवार ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 लोगों मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल

फिलहाल, स्मार्टफोन के प्रोसेसर को लेकर कोई भी कंफर्मेशन नहीं हुई है। यह भी कहा जा रहा है की स्मार्टफोन मीडिया टेक चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके 2 स्टोरेज वर्ज़न उपलब्ध होंगे, जिसमें 4जीबी रैम और 6जीबी रैम मौजूह है। वहीं Motorola Devon की स्क्रीन साइज़ Moto E32 की तरह 6.5 इंच की हो सकती है। उम्मीद है की कंपनी बहुत जल्द Motorola Devon से जुड़ी अन्य डीटेल शेयर करेगी। फिलहाल कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कहा जा रहा है की इस साल के अंत तक Motorola Devon लॉन्च हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews