Motorola ने भारत में लॉन्च किया 200MP कैमरा वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola ने भारत में लॉन्च किया 200MP कैमरा वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। भारत में मोटोरोला ने अपने दो नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है। Motorola Edge 30 Ultra और Motorola Edge 30 Fusion का इंतजार काफी लंबे समय से था, इसकी चर्चा भी काफी लंबे समय से हो रही है। दोनों स्मार्टफोन में से सबसे खास Motorola Edge 30 Ultra है। यह स्मार्टफोन दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो 200 मेगापिक्सल कैमरा से साथ आता है। स्मार्टफोन की बिक्री फ्लिपकार्ट और रीटेल स्टोर पर 22 सितंबर से शुरू होगी।

इसके दो कलर भारत में लॉन्च हुए हैं: इन्टरस्टेलर ब्लैक और स्टारलाइट व्हाइट। Motorola Edge 30 Ultra की कीमत 54,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ पर इस स्मार्टफोन पर 3,000 रुपये की छूट मिलेगी। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा है। जिसमें 200 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड, 12 मेगापिक्सल 2X टेलीफोटो शूटर शामील है। वहीं फ्रंट में 60 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

यह स्मार्टफोन 6.67 इंच POLED दिसपलय और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। Motorola Edge 30 Ultra को स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC प्रोसेसर से लैस किया गया है। एंड्रॉयड 12 पर आधारित इस स्मार्टफोन में 8 जीबी LPDDR5 रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज उपलब्ध हैं। वहीं बैटरी की बात करें तो Motorola Edge 30 Ultra में 4,610mAh की बैटरी 125W फास्ट वाइर्ड चार्जिंग के साथ उपलब्ध है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews