OnePlus Nord N300 जल्द लेगा मार्केट में एंट्री, फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें कब होगा लॉन्च

OnePlus Nord N300 जल्द लेगा मार्केट में एंट्री, फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें कब होगा लॉन्च

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द मार्केट में OnePlus Nord N300 की एंट्री होने वाली है। इस स्मार्टफोन का इंतजार काफी लंबे समय से हो रहा है। इसके लॉन्च की टाइम लाइन भी सामने आ चुकी है और स्पेसिफिकेशन से भी पर्दा हट चुका है। यह भी कहा जा रहा है OnePlus Nord N300 कंपनी ने बजट स्मार्टफोन में से एक है। बता दें की OnePlus Nord N300 को जून में ही FCC सर्टिफिकेशन पर देखा गया था और अब इंतजार खत्म होने जा रहा है।

यह भी पढ़े…क्रूड ऑयल में गिरावट, MP में आया पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, आज इतने बढ़ गए ईंधन के दाम, जानें

रिपोर्ट की माने तो इस साल नवंबर में स्मार्टफोन की लॉन्चिंग कन्फर्म की गई है। यह OnePlus Nord N200 का उताधिकार है। अगले महीने मार्केट में स्मार्टफोन दस्तक देगा। जिसके बाद अन्य देशों में भी इसकी पेशकश की जाएगी। यह एक 5जी बजट फोन होगा। स्मार्टफोन की इंटरनल टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है। यह भी कहा जा रहा है की OnePlus Nord N300 अलग नाम से लॉन्च हो सकता है। हालांकि अब तक कंपनी ने अपनी इस सीरीज को लेकर कोई भी ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। OnePlus Nord N300 के दो कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे, जिसमें ब्लैक और ब्लू शामिल है।

यह डिवाइस OnePlus Nord N300 मोनिकर के साथ लॉन्च होगा। हालांकि भारत में यह अलग मोनिकर के साथ आ सकता है। रिपोर्ट की माने तो OnePlus Nord N300 में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज मिलेगा। इसमें मीडिया टेक प्रोसेसर मिलने की संभावना ज्यादा है। बता दें की OnePlus Nord N200 में स्नैपड्रैगन 480 SoC प्रोसेसर मिलता है। वहीं इसकी चार्जिंग और बैटरी का भी खुलासा हो गया है। OnePlus Nord N300 में 5,000mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सुविधा के साथ लॉन्च होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews