भारत में लॉन्च हुआ Oppo का धाकड़ स्मार्टफोन, जबरदस्त कैमरा और आकर्षक डिजाइन, देखें यहाँ

भारत में लॉन्च हुआ Oppo का धाकड़ स्मार्टफोन, जबरदस्त कैमरा और आकर्षक डिजाइन, देखें यहाँ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। भारत में Oppo का लेटेस्ट ए सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च हो चुका है। यहाँ बात Oppo A77 की हो रही है। स्मार्टफोन की डिजाइन काफी आकर्षक है। काफी लंबें समय से इस स्मार्टफोन की चर्चा हो रही है और इसके फीचर्स भी सामने आ चुके हैं। फ्रंट टॉप में एक वॉटर ड्रॉप नोच सेल्फ़ी कैमरा के लिए दिया गया है। फ्लैट कोने और साइड माउनटेड फिंगरप्रिन्ट सेंसर दिया गया है। इसका सनसेट ऑरेंज वेरिएन्ट दिखने में काफी आकर्षक है। बैक में फ़ौक्स लेदर फिनिश इसके लुक को और भी कमाल का बनाता है।

यह भी पढ़े… कच्चे तेल में राहत जारी, MP में आज बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ ईंधन हुआ सस्ता, जानें सभी शहरों का हाल

हालांकि यह एक 4जी स्मार्टफोन है। Oppo A77 की कीमत की बात करें तो इसका 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएन्ट का मॉडल 15,499 रुपये में उपलब्ध है। यूजर्स इसकी खरीददारी स्टोर और Oppo के वेबसाईट से कर सकते हैं।

अब बात स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की करें तो Oppo A77 6.5 इंच एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले और 60hz रिफ्रेश रेट के साथ आया है। मीडिया टेक हेलिओ G35 प्रोसेसर यूजर्स को अच्छा अनुभव दे सकता है। एंड्रॉयड 12 पर आधारित इस स्मार्टफोन में 5,000mah की बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध है। अल्ट्रा-लिनीयर स्टेरीयो स्पीकर और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर इसकी सिक्युरिटी बढ़ाता है।

वहीं बात अब कैमरा की करें तो स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ उपलब्ध है। बैक में दिया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप इसके लुक को बेहतरीन बनाने का काम कर रहा है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews