आज Oppo F21 Pro होगा लॉन्च, खरीदने से पहले जान ले स्मार्टफोन के आकर्षक फीचर्स और कीमत

आज Oppo F21 Pro होगा लॉन्च, खरीदने से पहले जान ले स्मार्टफोन के आकर्षक फीचर्स और कीमत

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। आखिरकार जिस स्मार्टफोन के सीरीज का इंतज़ार लोगों को बेसब्री से वो खत्म होने वाला। Oppo मोबाईल कंपनी आज यानि 12 अप्रैल को शाम 5 बजे अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है। यहाँ बात Oppo F21 Pro series की हो रही, जो आज लॉन्च होने वाला है। Oppo F21 Pro सीरीज के अंदर दो स्मार्टफोंस आते हैं: Oppo F21 Pro और Oppo F21 Pro 5G। कंपनी ने हाल ही में इस बात की घोषणा की थी। बता दें की कंपनी का कहना है कि F21 प्रो का सनसेट ऑरेंज वैरिएंट इंडस्ट्री में पहले ऐसा मॉडल है, जिसमें फाइबर ग्लास डिजाइन उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन हल्का और टिकाऊ भी साबित हो सकता है।

यह भी पढ़े… MP में पेट्रोल-डीजल के भाव आज भी ₹100 पार, जाने प्रदेश के सभी शहरों का हाल  

कीमत और बुकिंग

स्मार्टफोन के साथ Oppo Enco Air 2 TWS भी लॉन्च होगा। भारत में Oppo F21 Pro की कीमत करीब 21,990 रुपये के आसपास होगी, जबकि 5G मॉडल की कीमत करीब 25,990 रुपये हो सकती है। Oppo F21 Pro की पहली बिक्री 15 से 20 अप्रैल के बीच ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों दोनों तरीके से होगी। हालाँकि, अब ग्राहक प्री-ऑर्डर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाईट पर कर सकते हैं। फ्रेमलेस बैटरी कवर के कारण Oppo F21 Pro series ज्यादा टिकाऊ बनेगा। यह ग्लॉसी कॉस्मिक ब्लैक और रेनबो स्पेक्ट्रम कलर वेरीएशन में लॉन्च किया जाएगा।

अन्य फीचर्स को आज कंपनी कर सकती है अनाउंस

लॉन्च होने से पहले ही स्मार्टफोन की अफवाह काफी पहले से ही फैल चुकी है। सितंबर, 2020 से ही इसके स्पेसिफिकेशन लीक होने लगे थे। हालांकि कंपनी ने अब तक ऑफिशल तौर पर स्मार्ट फोन के फीचर्स की जानकारी नहीं दी है। लेकिन बस कुछ ही दिन बाकी है इस स्मार्टफोन के लॉन्च होने में। आज लॉन्चिंग के दौरान कंपनी इसके अन्य फीचर्स को अनाउन्स कर सकता है।

स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन

64MP+2MP+2MP रियर कैमरा और 32MP का फ्रन्ट अच्छी फोटोग्राफी अनुभव देगा। 4500mah बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सुविधा के साथ लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन में 6.43 इंच फूल HD डिस्प्ले 60hz रिफ्रेश रेट भी उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को Qualcomm Snapdragon 680 का प्रोसेसर मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews