ओप्पो F25 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा और 8जीबी रैम, नोट कर लें ये डेट

oppo f25 5g

Oppo F25 5G: भारत में जल्द ही ओप्पो रेनो 11F 5जी लॉन्च होने वाला है। लेकिन नाम अलग होगा। जी हाँ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंडियन मार्केट में रेनो 11 सीरीज का यह स्मार्टफोन “ओप्पो F25” के नाम से लॉन्च हो सकता है। डिवाइस को बीआईएस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार 24 फरवरी को हैंडसेट मलेशिया और इंडोनेशिया में लॉन्च होगा। इंडिया लॉन्च को लेकर कोई भी तारीख अब तक सामने नहीं आई है।

प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले

नया Oppo F25 5G डायमेनसीटी 7050 चिपसेट से लैस होगा। साथ में 8जीबी रैम, 6जीबी वर्चुअल रैम और 256जीबी स्टोरेज मिल सकता है। स्मार्टफोन 6.7 इंच AMOLED फुल एचडी प्लस 120Hz पंच हॉल डिस्प्ले के साथ आ सकता है। यह एंड्रॉयड 14 ColorOS 14 पर आधारित होगा। वजन 178 ग्राम और थिकनेस 7.54mm हो सकती है।

कैमरा, बैटरी और अंत फीचर्स

स्मार्टफोन के तीन कलर वेरिएन्ट उपलब्ध हो सकते हैं, इसमें ग्रीन, पिंक और ब्लू शामिल हैं। ओप्पो के इस फोन में 64 मेगापिक्सल OV64B मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सक मैक्रो कैमरा रियर कैमरा मिल सकता है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलेगा। 5000mAh बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। इन डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेंसर भी मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews