तहलका मचाने आ रहा है Oppo Reno 9 सीरीज, तगड़ा प्रोसेसर, मिलेगी खास और अलग चार्जिंग सुविधा, यहाँ जानें

तहलका मचाने आ रहा है Oppo Reno 9 सीरीज, तगड़ा प्रोसेसर, मिलेगी खास और अलग चार्जिंग सुविधा, यहाँ जानें

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द मार्केट में Oppo Reno 9 सीरीज की पेशकश हो सकती है। इसकी चर्चा बहुत लंबे समय से हो रही है। Oppo Reno 8 सीरीज के बाद Oppo Reno 9 सीरीज कुछ हफ्तों में लॉन्च हो सकता है। हालांकि लॉन्च की तारीख अब तक सामने नहीं आई है। इस स्मार्टफोन से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है। एक लीक में Oppo Reno 9 सीरीज के बैटरी कपैसिटी, प्रोसेसर और अन्य कई फीचर्स का खुलासा हो चुका है।

यह भी पढ़े…आ रही है नई Citroen C3 EV, आज हटेगा इलेक्ट्रिक कार से पर्दा, एक बार चार्ज होने पर चलेगी 300KM तक, जानें

इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसकी चार्जिंग सुविधा होगी। स्मार्टफोन रेड कलर वर्ज़न में आएगा। साथ ही इस सीरीज में Qualcomm 7 सीरीज और मीडिया टेक 8000 सीरीज चिपसेट नजर आ सकता है। डिजिटल चैट स्टेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक Oppo Reno 9 सीरीज में 5,000mAh की बैटरी एक खास चार्जिंग सुविधा के साथ मिल सकती है। इस सीरीज में यूनिवर्सल फास्ट चार्जिंग स्पेसिफिकेशन (UFCS) मिल सकता है। ऐसी चार्जिंग सुविधा के साथ मिलने वाला पहला स्मार्टफोन Oppo Reno 9 सीरीज होगा।

बता दें की UFCS एक तरीके की इंटीग्रेटेड फास्ट चार्जिंग प्रोटोकल है, जिसकी डिज़ाइनिंग चाइना अकाडेमी ऑफ इन्फॉर्मेशन एण्ड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी ने की है। Oppo Reno 9 के लॉन्च की बात करें तो इसकी लॉन्चिंग नवंबर के अंत तक हो सकती है। हालांकि भारत में यह स्मार्टफोन लॉन्च होगा या नहीं इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। कुछ दिनों में कंपनी Oppo Reno 9 सीरीज की घोषणा कर सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews