Realme GT 2 Pro Review: कम दाम में अच्छा फीचर्स, इन स्मार्टफोन को दे सकता है टक्कर

Realme GT 2 Pro Review: कम दाम में अच्छा फीचर्स, इन स्मार्टफोन को दे सकता है टक्कर

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Realme मोबाइल कंपनी में अपना नया स्मार्टफोन Realme GT 2 Pro लॉन्च कर दिया है और इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इसके फीचर्स काफी दमदार है और  जो Oneplus, Motorola, Oppo और कई अन्य कम्पनियों को टक्कर दे सकता। वैसे तो realme हमेशा नए अपडेट के साथ मार्केट में आता है, ताकि यूजर्स को एक अच्छा अनुभव मिल सके।  यह स्मार्टफोन आपको काफी ज्यादा पसंद आ सकता है। तो आइए देखें हैं स्मार्टफोन का एक रिव्यू। स्मार्टफोन का 200 ग्राम से कम है, जो आपके हाथों को हल्का महसूस करवा सकता है। इसकी खरीददारी पर आपको एक दमदार कवर भी मिलेगा। इसे आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़े… 160W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द होगा OnePlus Ace लॉन्च, जाने कीमत 

बता दें की भारत में Realme GT 2 Pro की कीमत 8GB + 128GB मॉडल के लिए 49,999 रुपये और 12GB + 256GB संस्करण के लिए 52,999 रुपये तय की गई है। एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम, snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट, 50MP कैमरा 120hz रिफ्रेश रेट के साथ आपको अच्छा experience दे सकता है।

Realme GT 2 Pro मोबाईल मार्केट में OnePlus 10 pro, Motorola edge 30 pro, samsung galaxy s21 FE को कड़ी टक्कर देने वाला है। इस स्मार्टफोन में आपको फेस लॉक और फिंगगर्प्रिन्ट सेन्सर सिक्युरिटी के लिए मिलेंगे। 5000mah की बैटरी 65W फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगा, हालांकि अन्य कई बेहतरीन डिवाइस  की तरह इसमे वायरलेस चार्जिंग की सुविधा नहीं है। एक वक्त तक oneplus ऐसे फीचर्स के साथ बिना किसी कम्पेटिटर के खड़ा था, लेकिन Realme को देख कर इसमे हुए सुधार का पता लगाया जा सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews