Realme GT Neo 3 थोर लव एण्ड थन्डर एडिशन के लॉन्च डेट से उठा पर्दा, जाने तारीख और फीचर्स

Realme GT Neo 3 थोर लव एण्ड थन्डर एडिशन के लॉन्च डेट से उठा पर्दा, जाने तारीख और फीचर्स

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Realme ने अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तारीख की घोषणा कर दी। 7 जुलाई को भारत में Realme GT Neo 3 Thor Love and Thunder एडिशन लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन को पहली बार अप्रैल 2022 में पेश किया गया था, जो अभी लॉन्च होने के लिए तैयार है। लांच होने से पहले ही इसे कई  वेबसाइट पर देखा जा चुका है और इसके तारीख के साथ Realme के ऑफिशियल वेबसाईट पर देखा गया है। इसके डिजाइंस काफी ज्यादा बेहतरीन है, साथ ही इसमें कई धमाकेदार फीचर्स भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़े… MP में पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा, इन शहरों में आज बढ़े ईंधन के दाम, यहाँ पेट्रोल सबसे महंगा, जाने

इसकी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट यूजर्स को अपनी और आकर्षित भी कर सकता। कंपनी स्मार्टफोन में 150W चार्जिंग सपोर्ट उपलब्ध करवा रही है। स्मार्टफोन के कीमत की बात रही तो कहा जा रहा है कि भारत में इस स्मार्ट फोन की कीमत बिहार 42999 रुपए से अधिक हो सकती है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच अमोलेड डिस्पले 120 hz पैनल के साथ उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़े… आखिर क्या है Dating, जानिये डेटिंग और रिलेशनशिप में अंतर

इसके अलावा यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100 soc प्रोसेसर पर संचालित होगा। स्टोरेज की बात करें तो एंड्रॉयड 12 पर आधारित स्मार्टफोन में 12जीबी रैम और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध हो सकता है। बैक में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर 2 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर उपलब्ध होगा। साथ ही इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। स्मार्टफोन में 4500mah की बैटरी 150W फास्ट चार्जिंग सुविधा के साथ उपलब्ध होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews