गजब के फीचर्स के साथ जल्द आ रहा है Vivo X80 Pro+ 5G, जाने कब होगा लॉन्च और कैसे होंगे फीचर्स

गजब के फीचर्स के साथ जल्द आ रहा है Vivo X80 Pro+ 5G, जाने कब होगा लॉन्च और कैसे होंगे फीचर्स

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Vivo अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए तैयार है और Vivo X80 Pro+ 5G को कब लॉन्च करने वाला है इस प्रश्न से भी पर्दा हट चुका है। इस स्मार्टफोन को Tenna और 3C लिस्टिंग पर भी देखा गया है। इसका मॉडल नाम V2219A बताया जा रहा है। हाल में कंपनी ने V सीरीज के दो स्मार्टफोन लॉन्च किए थे और इस साल अक्टूबर में Vivo X80 Pro+ 5G की एंट्री भी मोबाईल मार्केट में हो सकती है। हालांकि इसके तारीख की घोषणा अब तक कंपनी ने नहीं की है।

यह भी पढ़े… MP में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, प्रदेश में ईंधन बना सियासत का मुद्दा, जाने आज का रेट

स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च लेकिन भारत में यह कब और कैसे लॉन्च होगा इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है। तो वहीं Vivo X80 Pro+ 5G के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कहा जा रहा है की स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर उपलब्ध है, जो 4nm प्रोसेस और 10% CPU और GPU अपग्रेडेड होगा, इससे पावर की खपत भी 30% तक होने की संभावना है। Vivo X80 Pro+ 5G में Zeiss ट्यून्ड कैमरा उपलब्ध हो सकता है। Vivo का यह नया स्मार्टफोन 150W के साथ आ सकता है। अंदाजा लगाया जा रहा है की इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले उपलब्ध हो।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews