Xiaomi 12 Ultra इस दिन होगा लॉन्च, कुछ दिनों में इंतजार होगा खत्म, जाने तारीख और फीचर्स

Xiaomi 12 Ultra इस दिन होगा लॉन्च, कुछ दिनों में इंतजार होगा खत्म, जाने तारीख और फीचर्स

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Xiaomi 12 Ultra लंबे समय से सुर्खियों में रहा है। स्पेसिफिकेशन भी काफी पहले लीक हो चुके हैं और जल्द ही यह स्मार्टफोन लॉन्च भी होने वाला है। स्मार्टफोन 5 जुलाई 2022 को लॉन्च हो सकता है, हालांकि कंपनी ने अब तक कोई घोषणा नहीं की गई है, जिससे तारीख में फेरबदल भी हो सकती है। कंपनी ने 28 जून से ही स्मार्टफोन के टीजर को शेयर करना शुरू कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक यह स्मार्टफोन Snapdragon 8+ Gen 1 soc के साथ आने वाला है। हालांकि स्मार्टफोन भारत में कब लांच होगा इसकी कोई घोषणा अब तक नहीं की गई है।  लेकिन जुलाई में यह चीन में लॉन्च हो सकता है।

यह भी पढ़े… Hermit को नहीं चाहिए आपकी जासूसी के लिए कोई Permit, गूगल ने Spyware को लेकर जारी की चेतावनी

इसके परफॉर्मेंस और एनर्जी कंजप्शन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि इसे जर्मन कैमरा में lecia के साथ पार्टनरशिप में बनाया गया है। जाहिर सी बात है कि इसका कैमरा कुछ खास होने वाला है। हालांकि अब तक कंपनी ने इसके फीचर्स को लेकर ज्यादा पर जानकारी नहीं दी है, लेकिन इससे जुड़े कई अंदाजे लगाए जा रहे हैं। स्मार्टफोन 6.7 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है। इसमें 4800एमएच की बैटरी के 67W फास्ट चार्जिंग की सुविधा होने की भी संभावनाएं हैं। इसके स्टोरेज के कई वर्जन भी उपलब्ध हो सकते हैं। करीब 12 जीबी रैम और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज होने की संभावना भी बताई जा रही है। वही कैमरा की बात करें तो स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा 20 मेगापिक्सल सेल्फी शूटर के साथ उपलब्ध होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews