Xiaomi Civi 2 हुआ लॉन्च, मिल रहा है 2 फ्रंट कैमरा, iPhone 14 प्रो जैसी डिजाइन, यहाँ जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi Civi 2 हुआ लॉन्च, मिल रहा है 2 फ्रंट कैमरा, iPhone 14 प्रो जैसी डिजाइन, यहाँ जानें कीमत और फीचर्स

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। खूब सारी चर्चा और टीज़र के बाद Xiaomi ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन डिजाइन काफी आकर्षक है। लॉन्च से पहले ही इसकी खूबसूरत डिजाइन ने कई लोगों आकर्षित किया। यहाँ बात Xiaomi Civi 2 की हो रही है, जिसकी चर्चा बहुत दिनों से हो रही है। यह पहला ऐसा एंड्रॉयड स्मार्टफोन है, जिसमें पिल शेप का कटआउट दिया गया है। ऐसा डिजाइन अब तक सिर्फ आईफोन 14 प्रो में ही देखा गया है। Xiaomi Civi 2 में रिकटेनगुलर आइलैंड रियर हाउज़िंग पर कैमरा और एलईडी फ्लैश्लाइट दिया गया है, जो इसे खास और आकर्षक लुक देता है। फ्रंट में पिल शेप का कटआउट है, जिसमें सेल्फ़ी कैमरा दिया गया।

Xiaomi Civi 2 काफी हल्का और स्लिम मॉडल बताया जा रहा है। इसका वजन 171 ग्राम और थिकनेस 7.23mm है। Xiaomi Civi 2 के साथ एक खास बॉक्स मिल रहा है, जिसमें स्पेशल हैलो किटी एडीशन पैटर्न और एक हैलो किटी पॉवर बैंक शामिल है। Xiaomi Civi 2 6.55 इंच कर्वड OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 10 बिट कलर डेप्थ और 800 निट्स पीक ब्राइटनेश और 240Hz सैम्पलिंग रेट के साथ आता है।

यह भी पढ़े….Apple iPhone 15 Ultra के फीचर्स का खुलासा, मिलेगा दो फ्रंट कैमरा, ऐसे करेगा काम, जानें यहाँ

स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 से लैस किया गया है। एंड्रॉयड 12 पर इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल सोनी IMX766 प्राइमरी सेंसर, 20 मेगापिक्सल सोनी IMX376K अल्ट्रा वाइड यूनिट और 2 मेगापिक्सल गैलक्सी कोर GC02M1 मैक्रो स्नैपर दिया गया है। इसकी सबसे खास खास फ्रंट में मौजूद 2 फ्रंट कैमरा है, जिसमें 32 मेगापिक्सल सेंसर और 100 डिग्री अल्ट्रा वाइड लेंस है।

फ्रंट कैमरा में एलईडी फ्लैश्लाइट दी गई है। यह स्मार्टफोन 4500mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। कहा जा रहा है यह स्मार्टफोन Xiaomi 12 Lite NE के तौर पर ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। इसके 3 स्टोरेज वेरिएन्ट हैं और तीनों की कीमत भी अलग है। 8जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज की कीमत 335 डॉलर (करीब 27,335 रुपये)  8जीबी रैम+256जीबी मॉडल की कीमत 349 डॉलर (करीब 28,480 रुपये), 12जीबी रैम+256 जीबी स्टोरेज की कीमत 391 डॉलर (करीब 32,000 रुपये) है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews