Xiaomi MIX Fold 2 फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द आ रहा है दिलों पर करने राज, लीक हुए इसके कई फीचर्स, जाने

Xiaomi MIX Fold 2 फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द आ रहा है दिलों पर करने राज, लीक हुए इसके कई फीचर्स, जाने

Source: Social Media

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Xiaomi इस साल अपने कई स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है और अब अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की घोषणा एक साल पहले ही की थी और अब इसके दूसरे मॉडल Xiaomi MIX Fold 2 पर भी काम शुरू कर चुका है और जल्द ही यह स्मार्टफोन लॉन्च भी होने वाला है, हालांकि अब तक स्मार्टफोन कब लॉन्च इसकी घोषणा अब तक नहीं आई है। Xiaomi MIX Fold 2 के कैमरा, डिस्प्ले और अन्य फीचर्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े… Thor: Love and Thunder फिल्म देखने से पहले जान लें रिव्यू, कितनी भाषाओं में हो रही रिलीज

डिजिटल चैट स्टेशन के एक रिपोर्ट के मुताबिक इसका मॉडल नंबर 22061218C है। कहा जा रहा है की यह स्मार्टफोन 6.5 इंच एक्सटर्नल स्क्रीन और बाय-डायरेक्शनल फोल्डींग डिजाइन के साथ लॉन्च होगा। साथ ही इसका LPTO डिस्प्ले 120hz रिफ्रेश रेट और 2.5K रेजोल्यूशन के साथ आएगा। वहीं प्रोसेसर की बात करें तो Xiaomi MIX Fold 2 अपने दमदार Qualcomm Snapdragon Plus Gen 1 प्रोसेसर के साथ मोबाईल मार्केट में एंट्री ले सकता है।

यह भी पढ़े… Test Ranking में Virat Kohli टॉप 10 से हुए बाहर, Rishabh Pant ने तोड़ा रिकॉर्ड

पहले यह भी खबर आई थी की यह स्मार्टफोन चार्जिंग पोर्ट से थोड़ा ही थिक होगा, मतलब यह स्मार्टफोन काफी स्लिम होगा। वहीं इसके कैमरा की बात करें तो इसके बैक में 50 मेगापिक्सल का कैमरा Leica ब्रांड के साथ आएगा और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए Dolby Vision HDR उपलब्ध हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews