मुंबई की स्टार्टअप कंपनी जल्द ला रही है सबसे सस्ती Electric Car, कीमत होगी सिर्फ 4 लाख रुपए, जाने

मुंबई की स्टार्टअप कंपनी जल्द ला रही है सबसे सस्ती Electric Car, कीमत होगी सिर्फ 4 लाख रुपए, जाने

ऑटोमोबाईल, डेस्क रिपोर्ट। आजकल Electric Car काफी ज्यादा सुर्खियों में है, हालांकि अब तक इलेक्ट्रिक व्हीकल लोगों का दिल नहीं जीत पाया है। जब भी इलेक्ट्रिक व्हीकल की बात आती है तब लोगों आग लगने की घटनाओं को याद कर के अपने कदम पीछे ले लेते हैं। लेकिन पर्यावरण के इलेक्ट्रिक से चार्ज होने वाली कार काफी ज्यादा फायदेमंद है, जिससे यह भी कहा जा सकता है की आने वाला भविष्य इलेक्ट्रिक कार का हो सकता है। अब तक सबसे सस्ती कार की कीमत 10 लाख तक बताई गई है, लेकिन आपको बता दे की जल्द ही मुंबई की एक कंपनी 4 लाख रुपए में इलेक्ट्रिक कार लाने वाली है।

यह भी पढ़े… Sarkari Naukari: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए निकली 400 पदों पर भर्ती

इस सस्ती इलेक्ट्रिक कार को मुंबई की एक स्टार्ट अप कंपनी PMV Electric ला रही है, जिसपर कंपनी ने काम भी शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी अपने इस नए इलेक्ट्रिक कार को जुलाई में लॉन्च कर सकती है। इस कार को बनाने का मकसद भारतीय जनता को सस्ती इलेक्ट्रिक कार उपलब्ध करवाना है। इस कार का नाम PMV Eas-E है और इसकी शुरुवाती कीमत 4-5 लाख रुपए बताई जा रही है।

यह भी पढ़े… विद्युत जामवाल की फिल्म “खुदा हाफिज 2” का ट्रेलर आउट, बड़े पर्दे पर फिल्म इस दिन होगी रिलीज

तो वही कार के लुक और फीचर्स की बात करें तो दिखने में यह इलेक्ट्रिक कार काफी बेहतरीन है। इसकी डिजाइन भी काफी आकर्षक है। फ्रंट में राउन्ड शेप के हैडलैम्प है, जो बंपर के नीच लगाया गया है। कार में 13 इंच के व्हील्स दिए गए है और यह कार 200 किमी रेंज देगी। इस इलेक्ट्रिक कार में दो लोग बैठ पाएंगे। एक बार चार्ज करने पर 200 किमी तक चलेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews