Netflix का बड़ा कदम, आज से भारत में पासवर्ड शेयरिंग बंद, हर 7 दिन में होगा वेरिफिकेशन

Netflix

Netflix: वीडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने एक ऐसा फैसला किया है, जो भारतीय यूजर्स को तगड़ा झटका से सकता है। अमेरिका और अन्य देशों समेत अब भारत में हुई पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगाई जाएगी, जिसकी आज 20 जुलाई से शुरुआत कर दी गई है। इस फैसले के बाद अब यूजर्स एक ही अकाउंट को मल्टीपल डिवाइस में उपयोग नहीं कर सकेंगे। इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध फिल्मों और वेब सीरीज को देखने के लिए यूजर्स को सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

यूजर्स को मिलेगा मेल

कंपनी को पिछले कुछ समय से लगातार घाटा हो रहा है। यही वजह है कि पासवर्ड शेयरिंग सिस्टम बंद किया जा रहा है। अगर अब यूजर्स एक ही अकाउंट को कई डिवाइस में उपयोग कर रहे हैं या फिर पासवर्ड शेयर कर रहे हैं, तो उनके पास कंपनी का एक मेल आएगा।

हर 7 दिन में वेरिफिकेशन

नेटफ्लिक्सअपने नियम के तहत यूजर्स को यह बताना चाहता है कि एक ही अकाउंट का इस्तेमाल कई सारे लोग ना करें। एक के पासवर्ड से किया डिवाइस में अकाउंट को अब नहीं चलने दिया जाएगा। इसी के चलते अब आईपी ऐड्रेस, नेटवर्क, डिवाइस आईडी के जरिए कंपनी द्वारा वेरिफिकेशन भी किया जाएगा।इसके लिए यूजर्स को एक वेरिफिकेशन कोड भेजा जाएगा।

नेटफ्लिक्स के इस फैसले के आने के बाद भारत में नेट फिक्स यूजर्स के बीच दबाव की स्थिति देखी जा सकती है क्योंकि जो लोग बिना इस प्लेटफार्म का उपयोग किए बिना नहीं रह सकते उन्हें इसका सब्सक्रिप्शन लेना होगा। इससे कंपनी के सब्सक्राइबर बढ़ेंगे और रेवेन्यू में भी इजाफा होगा। उसके प्लान की बात करें तो शुरुआती कीमत 149 रुपए है जो 649 तक जाती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews