आ रही है नई Citroen C3 EV, आज हटेगा इलेक्ट्रिक कार से पर्दा, एक बार चार्ज होने पर चलेगी 300KM तक, जानें

आ रही है नई Citroen C3 EV, आज हटेगा इलेक्ट्रिक कार से पर्दा, एक बार चार्ज होने पर चलेगी 300KM तक, जानें

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द मार्केट में Citroen की नई इलेक्ट्रिक कार की एंट्री होने वाली है। आज यानि 29 सितंबर को Citroen C3 EV की पेशकश होने वाली है। बता दें की यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है, जो भारत में लॉन्च होगी। इसकी घोषणा कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक टीज़र जारी करके की है। हालांकि की कंपनी ने टीज़र में कार के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन इस नई इलेक्ट्रिक कार का नाम Citroen C3 EV भी बताया जा रहा है। यह एक फुली इलेक्ट्रिक कार है। आज ग्लोबल मार्केट में इस कार की लॉन्चिंग होने वाली है।

यह भी पढ़े…Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑयल में उछाल, MP में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ जानें ईंधन का ताजा भाव

रिपोर्ट्स की माने तो Citroen C3 EV भारत के बाजारों के लिए इस साल के अंत तक लॉन्च की जाएगी। कह जा रहा है की फ्रांस की यह कंपनी भारत में अपने कई व्हीकल सेगमेंट को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसमें मिड साइज़ एसयूवी और कॉम्पैक्ट MPV भी शामिल है। बात कार के फीचर्स की करें तो इसमें सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर होगा एक पॉवरफुल बैटरी के सात उपलब्ध होगा, जो सिंगल चार्ज में 300 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगा। कंपनी ने अपनी इस नई इलेक्ट्रिक कार में कई नए फीचर्स को भी जोड़ा गया है, जिसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।

वहीं नई Citroen C3 EV सीएमपी प्लेटफॉर्म C3 हैच्बैक के साथ शेयर होगी, जिसके कारण इसमें नया इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन मिलेगा। बात भारत में इसके लॉन्च की करें तो Citroen C3 EV देश में जुलाई 2023 तक लॉन्च होगी। इसकी कीमत 14 लाख रुपये तक हो सकती है। Citroen C3 EV फ्रंट व्हील ड्राइव व्हीकल होगी, जिसका मोटर 140-150 hp पॉवर उत्पन्न करेगा। यह नई कार हाल में लॉन्च हुए Tata Tiago EV को टक्कर देगी, जिसकी कीमत 8.49 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। कार में टचस्क्रीन इन्फोटैनमेंट सिस्टम एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले, डिजिटल इन्स्ट्रमेन्ट और स्टिरिंग माउंटेड ऑडीयो कंट्रोल मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews