Twitter X: ट्विटर पर आ गया नया फीचर, मिलेगी लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग की सुविधा, Elon Musk ने कर दिया ऐलान

elon-musk-buys-twitter-GettyImages-1238367009

Twitter X Feature: ट्विटर (X) कुछ महीनों से लगातार बदलाव हो रहे हैं। कंपनी ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट का लोगो भी बदल दिया है। अब Elon Musk ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए नए फीचर की घोषणा कर दी है। यूजर्स को इंस्टाग्राम और फेसबुक की तरह अब ट्विटर पर लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग (Live Video Streaming) की सुविधा मिलेगी। मस्क ने 59 सेकंड का लाइव वीडियो साझा किया है।

एलन मस्क ने क्या कहा?

मस्क ने लाइव बटन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “Live Video अब काफी अच्छे से काम करता है। पोस्ट करते वक्त बस कैमरा जैसे दिखने वाले बटन पर क्लिक करें।”

ऐसा करेगा काम

ट्विटर यूजर्स को उनके कम्पोजर टैब में एक कैमरा आइकन बटन मिलेगा। जिसपर पर क्लिक करने पर “Liive at the botton selector” का ऑप्शन दिखेगा, इसपर टैप करें और डिस्क्रिप्शन को भरने। अब “Go Live” पर क्लिक करें। इसके बाद आपके फॉलोअर्स की टाइमलाइन और प्रोफाइल पर एक ट्वीट दिखेगा। लाइव वीडियो को रोकने के लिए लेफ्ट साइड “Stop” बटन पर क्लिक करें। बता दें कि जिन यूजर्स को अपने ब्लॉक कर रखा है, वे लाइव वीडियो नहीं देखते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews