WhatsApp पर आया नया फीचर, बढ़ेगी सुरक्षा, ग्रुप मेंबर्स से छिपा रहेगा यूजर्स का नंबर, ऐसे करेगा काम

WhatsApp पर आया नया फीचर, बढ़ेगी सुरक्षा, ग्रुप मेंबर्स से छिपा रहेगा यूजर्स का नंबर, ऐसे करेगा काम

WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप यूजर्स की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए अक्सर नए-नए फीचर्स लाता रहता है। सोशल मीडिय प्लेटफॉर्म ने हाल ही में नया फीचर रोल आउट कर दिया है। कम्यूनिटी टैब में “नया फोन नंबर प्राइवसी” फीचर मिलने वाला है, जिसका फायदा कम्यूनिटी मेम्बर्स को होगा। WaBetaInfo के मुताबिक यह सुविधा एंड्रॉयड और iOS दोनों ही यूजर्स के लिए जल्द ही उपलब्ध होगा।

इस फीचर के तहत यूजर्स अपने फोन नंबर को केवल उन लोगों तक सीमित कर पाएंगे, जिनका नंबर वो सेव करेंगे। साथ ही फीडबैक देते समय यूजर का फोन नंबर नहीं दिखेगा। “Phone Number Privacy” फीचर कम्यूनिटी अनाउन्समेंट ग्रुप इन्फो में मिलेगा। यह सर्विस सुरक्षा और प्राइवसी का एक्स्ट्रा लेयर देगा।

फिलहाल, इस फीचर को कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए ही रोल आउट किया गया है। पिछले कुछ महीनों से मेटा के स्वामितत्व के अंदर आने वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म इस सुविधा की टेस्टिंग पर काम कर रहा था। जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए शुरू किया जाएगा। WaBetaInfo ने इससे संबंधित स्क्रीनशॉट भी साझा किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि यह फीचर यूजर्स को अलर्ट भेजता है कि उनका फोन नंबर केवल कम्यूनिटी एडमिन और उनके कॉन्टैक्ट लिस्ट में को विजिबल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews