WhatsApp पर आया नया फीचर, एक ही अकाउंट से चला पाएंगे 4 फोन, Mark Zuckerberg ने किया ऐलान

WhatsApp पर आया नया फीचर, एक ही अकाउंट से चला पाएंगे 4 फोन, Mark Zuckerberg ने किया ऐलान

WhatsApp New Feature: यूजर्स की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए व्हाट्सऐप नए-नए फीचर्स और अपडेट्स लाता रहता है। मंगलवार यानि आज मेटा के सीईओ Mark Zuckerberg ने एक नए फीचर्स की घोषणा कर दी है। अब यूजर्स एक साथ एक ही व्हाट्सऐप अकाउंट से चार स्मार्टफोन्स में लॉग-इन कर पाएंगे।

इस फीचर की चर्चा काफी लंबे समय से हो रही है, लेकिन मेटा ने अब इसे रॉलआउट भी कर दिया है। व्हाट्सऐप अकाउंट से लिंक्ड चारों डिवाइसेस को अलग-अलग इस्तेमाल भी किया जा सकता है। खास बात यह है कि प्राइमरी  डिवाइस में नेटवर्क उपलब्ध ना होने पर भी अन्य डिवाइसेस में अकाउंट का इस्तेमाल किया जा सकता है। मैसेज भी रीसीव होते रहेंगे। हालांकि अधिक समय तक यदि प्राइमरी डिवाइस लॉग आउट रहता है, तो बाकी डिवाइसेस में खुद ही व्हाट्सऐप अकाउंट लॉग-आउट हो जाएगा। यह नियम पहले भी डेस्कटॉप पर लागू था।

दूसरे डिवाइस पर Log In करने के लिए यूजर्स को सेकन्डेरी फोन पर मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, उसके बाद प्राइमरी फोन पर भेजे गए OTP को दर्ज करने के बाद अकाउंट लॉग-इन हो जाएगा। इसके अलावा कोड को स्कैन करके भी दूसरे फोन को एक ही अकाउंट से जोड़ा जा सकता है। iOS और एंड्रॉयड दोनों ही डिवाइस पर यह फीचर उपलब्ध होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews