WhatsApp पर मिलेगा नया फीचर, बिना नंबर Save किए यूजर्स भेज पाएंगे मैसेज, जानें कैसे करेगा काम

WhatsApp पर मिलेगा नया फीचर, बिना नंबर Save किए यूजर्स भेज पाएंगे मैसेज, जानें कैसे करेगा काम

WhatsApp New Feature: यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए व्हाट्सऐप नए-नए अपडेट्स लाता रहता है। मेटा के स्वामित्व के भीतर आने वाले सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ने नया फीचर रोल आउट कर दिया है। जिसके जरिए यूजर्स अनजान यूजर्स को भी बिना नंबर सेव किए मैसेज भेज पाएंगे।

WABetaInfo के मुताबिक iOS और एंड्रॉयड दोनों की प्लेटफ़ॉर्म पर यह सुविधा उपलब्ध होगी। यूजर्स ऐप के लेटेस्ट वर्ज़न में इसका लाभ उठा पाएंगे। वर्तमान में किसी अनजान यूजर को मैसेज भेजने या व्हाट्सऐप कॉल करने के लिए नंबर को सेव करने की जरूरत पड़ती है।

व्हाट्सऐप ने फिलहाल कुछ यूजर्स के लिए “ओपन चैट विद Unknown फोन नंबर” फीचर को शुरू कर दिया है। वहीं कंपनी ने अब तक इस फीचर को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। उम्मीद है कि जल्द ही यह सुविधा सभी व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी और वे आसानी ने ऐप को अपडेट कर इसका फायदा उठा पाएंगे।

ऐसे कर पाएंगे अनजान कॉन्टैक्ट से चैट 

  • सबसे पहले व्हाट्सऐप के लेटेस्ट वर्ज़न को अपडेट करें।
  • अब ऐप पर “Start a new chat” के बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद सर्च बार में उस नंबर को टाइप करें, जिससे आप बात करना चाहते हैं।
  • लिस्ट में दिए गए नंबर को चेक करें और “Chat” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब मैसेज भेजकर कर बात शुरू करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews