Whatsapp पर जल्द मिलेगा नया फीचर, बढ़ेगी कम्युनिटी एडमिन की पावर, जानें कैसे करेगा काम

whatsapp secret code feature

WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप वर्तमान में कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। इस लिस्ट में अब कम्युनिटी से जुड़ा नया फीचर शामिल हो चुका है। नए फीचर के तहत Community Admin की पावर बढ़ेगी। इसके जरिए एडमिन यह सुनिश्चित करेंगे की कौन कम्युनिटी में मेंबर्स को जोड़ सकता है। इस फीचर की मदद से कम्युनिटी का संचालन और भी बेहतर तरीके से होगा।।

कैसे करेगा काम?

WABetaInfo के मुताबिक नए फीचर के तहत कम्युनिटी एडमिन निर्धारित कर पाएंगे कि किसके पास मेंबर्स को जोड़ने का अधिकार होगा। इतना ही नहीं एडमिन “Everyone” ऑप्शन को सिलेक्ट करने किसी को नए मेंबर्स को सीधा जोड़ने का अधिकार दे सकते हैं। इस नए टूल की मदद से बिना कम्युनिटी इन्विटेशन लिंक के भी एडमिन को मैनुअल रूप से कम्युनिटी को मैनेज करने की सुविधा प्रदान करता है।

कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए फीचर शुरू

मेटा के स्वामित्व के अंतर्गत आने वाले सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म व्हाट्सऐप ने अब तक इस फीचर की घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं की है। इसे कुछ चुनिदा बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाया गया है। जल्द ही यह सुविधा अभी यूजर्स के लिए रोल आउट हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews