आ रहा नया Hero Hunk, भारत में आया नजर, प्लसर P150 को देगा टक्कर

आ रहा नया Hero Hunk, भारत में आया नजर, प्लसर P150 को देगा टक्कर

Upcoming Bikes: इंटरनेट पर हीरो के नए बाइक की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। इसका नाम Hero Hunk 2023 बताया जा रहा है। बहुत जल्द यह नया मॉडल भारत में दस्तक भी दे सकता है। मोटरसाइकिल को जयपुर (राजस्थान) में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। हालांकि इसकी डिजाइन और बॉडी ढकी हुई थी।

इस नई बाइक से जुड़ी अलग-अलग रिपोर्ट सामने आ रही है। यह भी कहा जा रहा है हीरो हँक 2023 कुछ साल पहले बंद हुई “Hero Xtreme 200R” का रिबैज वर्ज़न हो सकता है। इसकी डिजाइन काफी हद्द तक Xtreme 200R से मिलती-जुलती है। हेडलाइट काउल, टेल सेक्शन और फ्यूल टैंक में समानता देखी गई है।

बात बाइक के फीचर्स की करें तो लीक के मुताबिक नए हीरो हँक में 160cc इंजन मिल सकता है, जो 15bhp पॉवर और 14 Nm टॉर्क उत्पन्न करता है। ऐसा इंजन Xtreme 160R में भी देखा गया है। नए मोटरसाइकिल में सिंगल चैनल ABS, एलईडी टेललाइटस्, Halogen हेडलाइट, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन जैसे फीचर्स नजर आ सकते हैं। इतना ही नहीं इसमें एक्सटेक का फीचर भी मिल सकता है।

बता दें की भारत में Xtreme 200R अपनी पकड़ बनाने में असमर्थ रही थी, जिसके कारण कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला लिया था। वहीं हँक मॉडल की बिक्री भारत में इस साल काफी ज्यादा देखी गई। यह मॉडल भारत के अलावा म्यांमार, बांग्लादेश और नेपाल समेत अन्य कई देशों में भी उपलब्ध है। आज भी देश में हँक 150 की डिमांड अच्छी-खासी है। नया हँक मार्केट में बजाज प्लसर पी150 को टक्कर दे सकता है। इसकी कीमत करीब 1-1.5 लाख रुपये तक हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews