आ रही है नई Toyota Avanza, मार्केट में धमाल मचाएगी यह 7 सीटर कार, ऐसे होंगे फीचर्स, जानें कब होगी लॉन्च

आ रही है नई Toyota Avanza, मार्केट में धमाल मचाएगी यह 7 सीटर कार, ऐसे होंगे फीचर्स, जानें कब होगी लॉन्च

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द बाजारों में Toyota की नई कार नजर आ सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी नई Toyota Avanza पर काम भी शुरू कर चुकी है। यह कंपनी की नई एमवीपी है, जिसे अब तक कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। कहा जा रहा है की नई एमवीपी Toyota Avanza दिसंबर 2022 तक लॉन्च हो सकती है। हालांकि अब तक कंपनी इसके लॉन्च की तारीख को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।

यह भी पढ़ें…Sarkari Naukari: हाई कोर्ट में निकली 3932 पदों पर भर्ती, 13 नवंबर से पहले करें आवेदन, जानें आयु-पात्रता

मीडिया रेपोर्ट्स के मुताबिक Toyota Avanza भारत में लॉन्च होने वाली प्रीमियम 7 सीटर एमवीपी में से एक होगी, जो मिड रेंज में उपलब्ध होगी। इसकी कीमत Toyota इनोवा से भी कम बताई जा रही है। अब तक कीमत से जुड़ी कोई अपडेट नहीं आई है। कहा जा रहा है नई Toyota Avanza को मारुति सुजुकी के साथ मिलकर तैयार किया गया। कार उस प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है, जिसपर मारुति आर्टिगा आधारित है।

यह भी पढ़ें…Gir के शेर और Statue of Unity एक साथ देखने का मौका, IRCTC का गुजरात टूर है बेस्ट ऑप्शन

फीचर्स की बात करें तो Toyota Avanza में दो इंजन का ऑप्शन मिल सकता है। इसका एक इंजन 1.0 लीटर टर्बोचार्ज़्ड होगा, जो 140 एनएम पीक टॉर्क उत्पन्न कर सकता है। वहीं इसका दूसरा इंजन 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का हो सकता है। रिपोर्ट की माने तो दोनों ही इंजन में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 6-स्पीड मैनुअल भी मिल सकता है। कार में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 9 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट, वायरलेस चार्जर, 8 स्पीकर वाला साउन्ड सिस्टम, इनरजेंसी ब्रेकिंग, क्रूज कंट्रोल, दो ADAS, 6 एयरबैंग्स, रियर पार्किंग सेंसर और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews