WhatsApp पर जल्द मिलेगा ऑफिशियल चैट सपोर्ट, आसानी से मिलेगी ऐप से जुड़ी सारी डीटेल, ऐसे करेगा काम

WhatsApp पर जल्द मिलेगा ऑफिशियल चैट सपोर्ट, आसानी से मिलेगी ऐप से जुड़ी सारी डीटेल, ऐसे करेगा काम

WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप इन दिनों कई फीचर्स पर काम कर रहा है। जिसमें से एक ऑफिशियल चैट सपोर्ट फीचर है। पिछले महीने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर चैनल फीचर रोल आउट किया गया है। वहीं चैट लॉक, एडिटिंग और अन्य फीचर्स मिलने वाले हैं। प्लेटफॉर्म को और भी बेहतर बनाने के लिए मेटा के अंतर्गत आने वाला मैसेजिंग ऐप Chat Support को रोल आउट करने जा रहा है। इसके जरिए यूजर्स को ऐप से संबंधित ट्रिक्स और टिप्स की जानकारी मिलेगी।

इस सुविधा के माध्यम यूजर्स ऐप से ही व्हाट्सऐप से संपर्क कर पाएंगे। WaBetaInfo के मुताबिक बीटा टेस्टर्स के लिए एंड्रॉयड 2.23.15.10 अपडेट को शुरू किया गया है। व्हाट्सऐप ने ऑफिशियल चैट के इंटरफेस में भी बदलाव किया गया है। इतना ही नहीं यूजर्स इस चैट सपोर्ट को ब्लॉक और Archive भी कर सकते हैं। ।

फिलहाल, इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है। अब तक इसे कुछ बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। जल्द ही यह फीचर सभी स्टेबल iOS और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी। बता दें कि इससे पहले भी कंपनी ने in-app-chat सपोर्ट फीचर को की विंडोज बीटा यूजर्स के लिए पेश किया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews