OnePlus ने यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा, फोन में आ रही ग्रीन लाइन की दिक्कत पर अब फ्री में बदली जाएगी डिस्प्ले

कई यूजर्स ने OnePlus 8 और OnePlus 9 सीरीज के स्मार्टफोन को लेकर शिकायतें की है। दरअसल यूजर्स का कहना है कि उन्हें स्मार्टफोन के डिस्प्ले में ग्रीन लाइन की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कंपनी ने इन शिकायतों के चलते अब एक बड़ा फैसला लिया है।
OnePlus ने यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा, फोन में आ रही ग्रीन लाइन की दिक्कत पर अब फ्री में बदली जाएगी डिस्प्ले

OnePlus ने यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा

OnePlus ने यूजर्स की समस्या को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल कई यूजर्स ने कंपनी से OnePlus 8 और OnePlus 9 सीरीज के स्मार्टफोन को लेकर शिकायत की थी। यूजर्स की शिकायतों के मुताबिक इन स्मार्टफोन में डिस्प्ले में ग्रीन लाइन की दिक्कतें आ रही है। हालांकि अब कंपनी ने इस समस्या को सुलझाने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

दरअसल OnePlus ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने ग्राहकों को लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी देने का फैसला किया है। जिसके चलते यह एक बड़ा तोहफा हो सकता है। इसके साथ ही इस दिक्कत को खत्म करने के लिए कंपनी द्वारा सप्लाई चेन में भी बदलाव किया जाएगा।

जानिए क्या है OnePlus 8 और OnePlus 9 में समस्या?

जानकारी के मुताबिक OnePlus के OnePlus 8 और OnePlus 9 के कई मॉडल में डिस्प्ले में ग्रीन लाइन की दिक्कत आने की जानकारी सामने आई थी। जिसके बाद इस समस्या को लेकर OnePlus ने बड़ा फैसला किया है। बता दें कि यूजर्स ने इस सीरीज के स्मार्टफोन के डिस्प्ले की परेशानियों को लेकर माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट की है। भारत में भी कई यूजर्स को यह परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं इससे पहले भी कंपनी के कुछ फोन में मदरबोर्ड की दिक्कतें सामने आई थी।

OnePlus ने लिया बड़ा फैसला

हालांकि इस बड़ी दिक्कत को देखते हुए अब OnePlus ने बड़ा निर्णय लिया है। कंपनी का कहना है कि जिन यूजर्स को यह समस्या आ रही है वे नजदीकी सर्विस सेंटर पर यह समस्या बता सकते हैं। दरअसल कंपनी का कहना है कि उनके फोन के डिस्प्ले को फ्री में रिप्लेस कराया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी के अनुसार यूजर्स इस समस्या से निपटने के लिए अपने डिवाइस को अपग्रेड भी कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि यदि यूजर के फोन की वारंटी खत्म हो गई हो तो भी कंपनी द्वारा फ्री में डिस्प्ले बदला जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews