भारत में लॉन्च हुआ OnePlus Nord Earphone, मिलेगी बुलेट Z वायरलेस डिजाइन, सिर्फ इतनी है कीमत

भारत में लॉन्च हुआ OnePlus Nord Earphone, मिलेगी बुलेट Z वायरलेस डिजाइन, सिर्फ इतनी है कीमत

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। भारत में OnePlus का नया इयरफोन लॉन्च हो चुका है। 27 अगस्त यानि आज OnePlus Nord Earphone भारत में लॉन्च हो चुका है। हालांकि इसके फीचर्स और कीमत लॉन्च के पहले ही लीक हो चुके हैं। लंबे समय तक चर्चा में रहने के बाद आज इसकी लॉन्चिंग कंपनी ने कर दी है। बता दें की यह कंपनी का पहला वायर्ड इयरफोन है। इसकी कीमत काफी अग्रेसीव बताई जा रही है। इस इयरफोन को कुछ दिन पहले ही Amazon पर लिस्ट किया गया था।

यह भी पढ़े… MP में पेट्रोल-डीजल के रेट में उतार-चढ़ाव जारी, इन शहरों में आज बढ़ी पेट्रोल की कीमत, यहाँ ईंधन सबसे सस्ता, जानें

हर एक इयरफोन में 3.5mm का जैक दिया गया है। OnePlus Nord Earphone की सबसे खास बात है इसकी बुलेट Z- वायरलेस डिजाइन। OnePlus Nord Earphone में 9.2mm ड्राइवर के साथ 110+2dB सेंसिटीवीटि है। वहीं यह एक इन-ईयर स्टाइल डिजाइन वाला है बेहतरीन ईयरफोन है। वहीं इसके साउन्ड प्रेशर की बात करें तो OnePlus Nord Earphone में 102dB साउन्ड प्रेशर दिया गया है।

OnePlus Nord Earphone की कीमत सिर्फ 799 रुपये है। इसकी सेल 1 सितंबर से शुरू हो रही। इयरफोन के साथ 3 सिलिकॉन टिप मिलते हैं। साथ ही इसमें ऑडीयो कंट्रोल के लिए बटन भी दिया गया है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए  OnePlus Nord Earphone में IPX4 की रेटिंग दी गई है। हैसल फ्री अनुभव के इयरफोन में मैगनेट दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews