ऑनलाइन फ्रॉड का हो गए हैं शिकार तो तुरंत करें इस नंबर पर कॉल, वापस आ जाएगा आपका पैसा, पढ़ें खबर

online fraud

ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के उपाय : Online Fraud के मामले दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहे हैं। थोड़ी सी भूल किसी का बैंक अकाउंट खाली सकती है। केंद्र सरकार भी जनता को लगातार ऑनलाइन धोखाधड़ी को लेकर अलर्ट जारी करता रहता है। सरकार ने फ्रॉड से बचाव के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। यह उन लोगों के लिए सहायक है जो ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार बन चुके हैं।

इन नंबर पर करें कॉल

यदि आप यूपीआई या अन्य डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करते वक्त फ्रॉड का शिकार बन गए हैं तो गृह मंत्रालय के साइबरक्राइम हेल्पलाइन नंबर “1930” पर फौरन कॉल कर सकते हैं। शिकायत करते ही कार्रवाई होगी। इस सुविधा का लाभ उठाकर अब तक लाखों लोगों को उनका पैसा वापस भी मिल चुका है। इस नेशनल साइबरक्राइम नंबर से विभिन्न बैंकों के पोर्टल्स, राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल और आरबीआई भी जुड़े हैं। यह नंबर सिटीजन फाइनेंशियल साइबर फ्रॉड रिपोर्टिंग एंड मैनेजमेंट सिस्टम से भी संबंधित है।

हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत कैसे दर्ज करें

जो ग्राहकों को फ्रॉड से बचाने का काम करते हैं। यूजर्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं-

  • यूपीआई आईडी या बैंक अकाउंट से जुड़े नंबर से “1930″ पर कॉल करें।
  • आपसे फ्रॉड से जुड़ी जानकारी मांगी जाएगी। इस नंबर पर कॉल करने पर कोई भी पर्सनल जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ती।
  • आपसे नाम, एड्रेस और फ्रॉड का तरीका पूछा जाएगा।
  • शिकायत दर्ज करते ही कार्रवाई होती है। ऐसे में पैसे वापस मिलने की संभावना अधिक होती है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews