Online Fraud: ये 5 खतरनाक Apps कर सकते आपका बैंक अकाउंट खाली, तुरंत करें डिलीट, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Online Fraud: ये 5 खतरनाक Apps कर सकते आपका बैंक अकाउंट खाली, तुरंत करें डिलीट, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। आयदिन ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) की घटना बढ़ती जा रही है। स्कैमर्स अलग-अलग तरीके से लोगों को अपना शिकार बनाते हैं।। जरा ही गलती आपको बड़ा चुना लगा सकती है। मेलवेयर से भरे Apps आपका पर्सनल डेटा चुरा कर आपके बैंक अकाउंट को भी टारगेट करते। इनसे बचने के लिए खुद यूजर्स को सावधान रहना पड़ता है। ऐसे ही 5 खरत्नक ऐप्स को पाया गया है। ये ऐप्स यूजर्स की अकाउंट डीटेल को चोरी करते हैं।

यह भी पढ़ें… Oppo Find N Flip: दिसंबर में लॉन्च होगा ओप्पो का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन, मिलेंगे कई धांसू फीचर्स, जानें सबकुछ

साइबर सिक्योरिटी कंपनी “Threat Fabric” ने अपनी नई रिपोर्ट जारी करते हुए एंड्रॉयड यूजर्स को अलर्ट किया है। ये ऐप्स थर्ड पार्टी ऐप्स पर मिलते है, एक लिंक पर क्लिक करने से यह इंस्टॉल भी हो जाते हैं, और धीरे-धीरे अपने स्मार्टफोन की प्राइवसी खत्म करते हैं। साथ ही यह आपके डेटा का यूज भी बढ़ा देते हैं। एक साथ कई फ़ंक्शन होने के कारण आपके स्मार्टफोन की बैटरी और डेटा बहुत जल्दी खत्म होने लगता है और अक्सर पॉप अप्स एड्स आते रहते हैं। यदि आपके स्मार्टफोन में भी यह 5 ऐप्स इंस्टॉल हैं, इन्हें तुरंत डिलीट कर दें।

ये हैं खतरनाक ऐप्स
  • Codice Fiscale 2022
  • My Finances Tracker
  • Zetter Authentication
  • File Manager Small, Lite
  • Recover Audio, Imges and Videos
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews